ETV Bharat / state

झारखंड में प्रियंका से लेकर केजरीवाल तक कर सकते हैं सभा और रोड शो, चुनावी मोमेंटम बनाने की कोशिश में झारखंड कांग्रेस - Lok Sabha Election 2024

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 18, 2024, 8:30 PM IST

Updated : May 18, 2024, 8:41 PM IST

Road show of star campaigners in Ranchi. झारखंड में इंडिया ब्लॉक कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता है. यही वजह है कि आने वाले दिनों में रांची और झारखंड में प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेताओं के रोड शो और सभा की तैयारी की जा रही है.

LOK SABHA ELECTION 2024
इंडिया ब्लॉक के नेता (फाइल) (फोटो- ईटीवी भारत)

कांग्रेस नेता का बयान (वीडियो- ईटीवी भारत)

रांची: लोकसभा चुनाव- 2024 में झारखंड के पहले चरण में राहुल गांधी की चुनावी सभा हुई थी. दूसरे चरण में मतदान वाले क्षेत्र चतरा, हजारीबाग के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी सभा की थी. अब तीसरे चरण के लिए झारखंड कांग्रेस ने रांची और धनबाद लोकसभा सीट के लिए प्रियंका गांधी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक को झारखंड में रोड शो और चुनावी सभाएं कराने की योजना बनाई है.

प्रियंका गांधी की रांची में रोड शो करने की योजना

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव अमूल्य नीरज खलखो ने बताया कि कांग्रेस की स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के लिए मुख्यालय से आग्रह किया गया है. उन्होंने बताया कि 19, 20 और 21 मई में से किसी एक दिन रांची लोकसभा क्षेत्र में रोड शो और धनबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा के लिए कहा गया है.

अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की चुनावी सभा कराने की है योजना

कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की 21 मई को रांची और धनबाद में चुनावी सभा कराने का प्रस्ताव भेजा गया है.

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कांग्रेस के लिए वोट मांगने आएंगे रांची

राज्य में तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक देना चाहती है. यही वजह है कि अपने स्टार प्रचारकों के साथ साथ सहयोगी दलों के नेताओं का चुनावी कार्यक्रम बना रही है. इसके तहत बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के स्टार प्रचारक तेजस्वी यादव को 20 मई को रांची, बोकारो और धनबाद में सभा कराने की योजना है.

सचिन पायलट की रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की भी रांची लोकसभा क्षेत्र में यशस्विनी सहाय के समर्थन तीन चुनावी सभाएं करने की योजना बनाई गयी है. 20 में को रांची लोकसभा क्षेत्र के खेलारी, टाटी सिल्वे और हटिया में सचिन पायलट की चुनावी सभा प्रस्तावित है. इसकी कार्य योजना बनाकर एआईसीसी दिल्ली को भेजी गई है.

पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करने की योजना है. अमूल्य नीरज खलखो ने बताया कि 22 मई को ओरमांझी, सिल्ली और रातू में भूपेश बघेल की सभा करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है. कांग्रेस की योजना 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों के माध्यम से एक मोमेंट बनाने की है.

कांग्रेस और राजद के स्टार प्रचारकों के साथ-साथ राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी धनबाद और रांची में कई चुनावी सभाएं होगी. प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव ने कहा कि जैसे जैसे स्टार प्रचारकों की सभाओं को लेकर कंफर्मेशन मिलता जाएगा, मीडिया को इसकी जानकारी दे दी जाएगी.

इस बार 07 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस

झारखंड में इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस 07 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा 5 सीट,राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा माले एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही है.

ये भी पढ़ें:

बसपा प्रत्याशी नागमणि ने कालीचरण सिंह की जाति पर की अमर्यादित टिप्पणी, यादवों, ब्राह्मणों और मुस्लमानों के बारे में कही ये बात - Lok Sabha Election 2024

लोकसभा चुनाव में जिस विधानसभा क्षेत्र में खराब होंगे नतीजे, वहां के विधायक पर गिरेगी गाज, कांग्रेस ने दिया अल्टीमेटम - Lok Sabah Election 2024

Last Updated : May 18, 2024, 8:41 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.