ETV Bharat / state

चंदन मिश्रा हत्याकांड : तौसीफ उर्फ बादशाह तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, 3 आरोपी भेजे गए जेल

कोलकाता से गिरफ्तार कर ट्रांजिट पर लाए गए चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. आगे पढ़ें पूरी खबर

Patna Civil Court
पटना सिविल कोर्ट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 21, 2025 at 8:49 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : बिहार की राजधानी पटना के चर्चित अस्पताल गोलीकांड में सोमवार को बड़ी कार्रवाई हुई, जब बिहार एसटीएफ ने हत्या मामले में शामिल चार आरोपियों को कोलकाता से पकड़कर पटना लाई. पकड़े गए आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता मोहम्मद तौसीफ उर्फ बादशाह के अलावा निशु खान, हर्ष और भीम शामिल हैं. इन सभी को दोपहर करीब 11:00 बजे पुलिस टीम द्वारा विशेष निगरानी में पटना लाया गया. इसके बाद एसटीएफ कार्यालय में इनसे घंटों तक पूछताछ की गई. फिर इन्हें शाम 4:00 बजे पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया.

एसीजीएम 9 की कोर्ट में सुनवाई : सुनवाई के दौरान पटना पुलिस ने मुख्य आरोपी तौसीफ की रिमांड की अर्जी कोर्ट में लगाई, जिसे मंजूरी मिल गई. अदालत ने तौसीफ को तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. वहीं अन्य तीन आरोपियों निशु खान, हर्ष और भीम को न्यायिक हिरासत में (जेल) भेज दिया गया है. इस पूरे मामले की सुनवाई एसीजीएम-9 कोर्ट में हुई.

देखें रिपोर्ट (ETV Bharat)

चारों आरोपियों को लाया गया कोर्ट : सिविल कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान अधिवक्ता ऋषिकेश नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ''चारों आरोपियों को कोर्ट लाया गया था. तौसीफ की रिमांड मंजूर हो चुकी है जबकि अन्य को जेल भेज दिया गया है.'' बता दें कि यह मामला राज्यभर में चर्चित हो चुका है, क्योंकि हत्या एक अस्पताल के भीतर दिनदहाड़े हुई थी, जो सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है.

पुलिस कर रही पूछताछ : बक्सर जिले का रहने वाला कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा इस गोलीकांड में मारा गया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसकी हत्या की साजिश 13 और 14 जुलाई की दरमियानी रात रची गई थी. कोलकाता में इन सभी आरोपियों को एसटीएफ की विशेष टीम ने ट्रैक कर पकड़ा था. पटना लाकर पूछताछ में मुख्य आरोपी तौसीफ ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं, लेकिन पुलिस फिलहाल सार्वजनिक तौर पर इन खुलासों को साझा करने से बच रही है.

CHANDAN MISHRA MURDER CASE
चंदन मिश्रा की फाइल फोटो (ETV Bharat)

पुलिस ने तेज की कार्रवाई : पुलिस की ओर से बताया गया है कि रिमांड के दौरान तौसीफ से हत्या में प्रयुक्त हथियार और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक की जानकारी हासिल की जाएगी. इसके साथ ही इस केस से जुड़े बाकी फरार चार अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है. संभावना है कि पुलिस, रिमांड के दौरान तौसीफ से मिले इनपुट्स के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. एसटीएफ और पटना पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है. फिलहाल पटना पुलिस मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह से पूछताछ कर रही है और मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

ये भी पढ़ें :-

कोलकाता से पटना लाए जा रहे चंदन मिश्रा हत्याकांड के शूटर, गया से गुजरा काफिला

कोलकाता से तौसीफ उर्फ बादशाह सहित 4 गिरफ्तार, निशु ने घर में दी थी पनाह

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, अपराधियों के खिलाफ इश्तेहार चस्पा किया गया

चंदन मिश्रा हत्याकांड में थानेदार समेत 5 पुलिस कर्मी सस्पेंड, बड़ी लापरवाही आयी सामने

चंदन मिश्रा हत्याकांड में पश्चिम बंगाल से अपराधियों की गिरफ्तारी, पटना के अस्पताल में हुआ था शूटआउट

चंदन मिश्रा हत्या के पीछे गैंगवार, तौसीफ उर्फ बादशाह निकला मास्टरमाइंड, सभी हमलावरों की पहचान

पटना के बड़े अस्पताल में फायरिंग, कैदी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या