ETV Bharat / state

कोलकाता से पटना लाए जा रहे चंदन मिश्रा हत्याकांड के शूटर, गया से गुजरा काफिला

चंदन मिश्रा हत्याकांड के चारों आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार हुए थे. एसआईटी की टीम सभी को कोलकाता से गया होते पटना ले गई है.

CHANDAN MISHRA MURDER CASE
आरोपियों को पटना ला रही SIT (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 21, 2025 at 10:07 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गया: पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल में बहुचर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड के चारों आरोपितों को पश्चिम बंगाल से एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया है. सोमवार को पश्चिम बंगाल से नेशनल हाईवे 2 के रास्ते और फिर गया होते हुए एनएच 83 होते पटना ले जाया जा रहा है. भारी सुरक्षा के बीच चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपितों को पटना ले जाया जा रहा है.

आरोपियों को पटना ला रही SIT: बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपितों में एक महिला भी शामिल है. बता दें कि पटना में गैंगवार में चंदन मिश्रा की सरेआम पारस अस्पताल में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना में कई अपराधी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार हुए हैं.

CHANDAN MISHRA MURDER CASE
आरोपियों को पटना ला रही SIT (ETV Bharat)

क्या है पूरा मामला: 17 जुलाई को बिहार की राजधानी के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. अस्पताल में हथियार लेकर खुलेआम पांच की संख्या में अपराधी घुसे और गोलियां चलाकर फरार हो गए. चंदन मिश्रा के बारे में पुलिस ने बताया कि वह कुख्यात अपराधी था. उसपर तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे. बेऊर जेल में सजा काट रहा था और इलाज के लिए पैरोल पर बाहर आया था.

देखें वीडियो (ETV Bharat)

किसने रची थी साजिश?: पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि हत्या की साजिश निशु खान के घर पर रची गई थी, जहां तौसीफ को पनाह दी गई थी. पुलिस अब अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है.

SSP ने क्या कहा था?: पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया था कि मेन शूटर तौसीफ को कोलकाता में घेरा गया था. कोलकाता पुलिस के सहयोग से उसकी गिरफ्तारी हो सकी. तौसीफ के साथ ही तीन को पकड़ा गया था. तौसीफ के मौसेरे भाई निशु खान के घर में हत्या की साजिश रची गई थी.

"निशु खान के घर सभी इकट्ठा हुए थे. तौसीफ खान और निशु का आपराधिक इतिहास रहा है. ट्रांजिट रिमांड पर सभी को पटना लाकर पूछताछ की जाएगी. घटना के बाद निशु खान की गाड़ी से सभी आरोपी मौके से भागे थे. घटना के पीछे के कारण पता लगाने की कोशिश हो रही है. रिशु के सहयोगी हर्ष और भीम की भी अरेस्टिंग हुई है."- कार्तिकेय शर्मा, पटना एसएसपी

ये भी पढ़ें

कोलकाता से तौसीफ उर्फ बादशाह सहित 4 गिरफ्तार, निशु ने घर में दी थी पनाह

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, अपराधियों के खिलाफ इश्तेहार चस्पा किया गया

बिहार में गैगस्टर की हत्या, ADG का बयान और बढ़ते अपराध पर क्या बोले जंगलराज को खत्म करने वाले पूर्व DGP?

चंदन मिश्रा हत्याकांड में पश्चिम बंगाल से अपराधियों की गिरफ्तारी, पटना के अस्पताल में हुआ था शूटआउट