ETV Bharat / state

भाजपा मुख्यालय में फूलों से खेली गई होली, सीएम धामी ने दिव्यांगजनों से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं - Holi at BJP headquarters

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : Mar 24, 2024, 9:43 PM IST

Updated : Mar 24, 2024, 9:51 PM IST

Etv Bharat
भाजपा मुख्यालय में फूलों से खेली गई होली

Uttarakhand BJP Holi, Holi at BJP headquarters उत्तराखंड भाजपा कार्यालय में आज होली खेली गई. इस दौरान सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ लोकगीतों पर डांस किया. इसके बाद सीएम धामी ने दिव्यांग जनों के साथ भी विशेष रूप से होली खेली.

देहरादून: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज जमकर होली खेली गई. भाजपा मुख्यालय में इस बार इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे. होली मिलन समारोह में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ जमकर फूलों को होली खेली. इस दौरान सभी ने एक दूसरे को टीका लगाकर बधाई दी. लोकगीतों की धुन पर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकर्ताओं के साथ नृत्य किया. उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उत्साह के रंगों से सरोबार नजर आए.

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों को होलिका दहन और रंगों के पर्व होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने कहा देश की तरह प्रदेश में भी लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है. ऐसे में उमंग, उल्लास और आपसी सद्भाव का त्योहार होली हम सब में एक नई ऊर्जा का सृजन करता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह ऊर्जा आने वाले दिनों में हम सबको मजबूत, निर्णायक और सशक्त सरकार के लिए रिकॉर्ड मतदान में नजर आएगी.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, इस बार इस बार की होली सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशी और तरक्की के रंग लेकर आए. उन्होंने अपने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से होली मनाते हुए स्वयं को आने वाले चुनाव के लिए रिचार्ज करने का आह्वान किया.

इस दौरान मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यालय में आए दिव्यांग जनों के साथ विशेष रूप से होली का आनंद लिया. उन्होंने सभी लोगों को अलग से बधाई देते हुए विश्वास दिलाया कि हमारी सरकार आपके जीवन में खुशियों के रंगों को किसी कीमत पर फीका नहीं होने देगी. उन्होंने सभी दिव्यांगजनों को टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी.

पढे़ं- सीएम धामी ने मां का आशीर्वाद लेकर खेली होली, ढोल-दमाऊ की थाप पर जमकर थिरके मुख्यमंत्री

Last Updated :Mar 24, 2024, 9:51 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.