ETV Bharat / state

'भगवा से नफरत तो अपने झंडे से इस कलर को हटा दे कांग्रेस', विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री मोहन यादव - cm Mohan Yadav targets Congress

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Apr 21, 2024, 4:05 PM IST

cm Mohan Yadav targets Congress
विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री मोहन यादव

दूरदर्शन के 'लोगो' का कलर बदले जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. इसको लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस को नारंगी रंग से इतनी आपत्ति है तो अपने झंडे से भी नारंगी रंग हटा दें. कांग्रेस हमेशा हिंदू संस्कृति को अपमानित करने का काम करती है.

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दूरदर्शन के 'लोगो' का कलर नारंगी रंग का किए जाने को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ''कांग्रेस को इसके लिए लोगों से माफी मांगनी चाहिए और कांग्रेस के झंडे से भगवा रंग भी हटा देना चाहिए क्योंकि उन्हें नारंगी रंग भगवा कलर नजर आता है.'' राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस के बयान को दुर्भाग्य जनक बताया है.

भगवा रंग त्याग और वैराग्य का प्रतीक

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ''कांग्रेस को अब भगवा रंग पर भी आपत्ति है. आखिर कांग्रेस चाहती क्या है? वामपंथी और विरोधी दल को यह समझ नहीं आता कि भगवा रंग हमारा त्याग और वैराग्य का प्रतीक है, सूर्य संस्कृति का वाहक है. भगवा रंग का ऐसा विरोध है तो आखिर कांग्रेस अपने झंडे से भगवा रंग हटा क्यों नहीं देती.'' उन्होंने कहा कि ''पूरी सनातन संस्कृति हिंदू संस्कृति को कांग्रेस अपमानित करने का काम करती है. कांग्रेस को दूरदर्शन के 'लोगो' में सफेद की जगह नारंगी रंग नजर आया है जबकि यह भगवा रंग त्याग का प्रतीक है. कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस इसके लिए माफी मांगेगी.''

राहुल के आने से कोई फर्क नहीं पड़ता

मोहन यादव ने राहुल गांधी के सतना दौरे को लेकर कहा कि ''राहुल गांधी पहले भी कई बार मध्य प्रदेश आए हैं, वे मध्य प्रदेश आए या ना आए उनके आने से मध्य प्रदेश की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. मध्य प्रदेश की जनता भी उनकी गंभीरता को समझती है.'' दरअसल राहुल गांधी आज सतना लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए आने वाले थे लेकिन आखिरी वक्त पर स्वास्थ्य कारणों की वजह से उनका आना स्थगित हो गया. राहुल गांधी के स्थान पर कांग्रेस की सतना में होने वाली सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए हैं.

Also Read:

चुनावी घमासान के बीच रीवा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना - Rewa Lok Sabha Election 2024

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंदसौर में किया रोड शो, कहा- कांग्रेस को खुद राहुल गांधी डुबो रहे हैं - Mandsaur CM Mohan Yadav Road Show

राहुल गांधी के गरीबी हटाने वाले बयान पर मोहन यादव ने कसा तंज, पूरे परिवार पर कर दिया हमला - Khandwa BJP Candidate Nomination

डीडी न्यूज के लोगो पर विवाद

दरअसल दूरदर्शन ने अपने अंग्रेजी चैनल डीडी न्यूज़ के 'लोगो' का रंग बदलकर नारंगी कर दिया है, इसको लेकर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों द्वारा इसका विरोध जताया जा रहा है. डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ''कांग्रेस को अब भगवा रंग पर भी आपत्ति है. आखिर कांग्रेस चाहती क्या है ? भगवा रंग का ऐसा विरोध है तो आखिर कांग्रेस अपने झंडे से भगवा रंग हटा क्यों नहीं देती.'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी सनातन संस्कृति हिंदू संस्कृति को अपमानित करने का काम करती है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.