ETV Bharat / sports

WPL का शेड्यूल हुआ जारी, 23 फरवरी से 17 मार्च तक होगा आयोजन

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jan 23, 2024, 1:15 PM IST

Updated : Jan 23, 2024, 4:52 PM IST

बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार सभी मैच दो स्टेडियम में खेले जाएंगे. 23 फरवरी से शुरू होकर यह लीग 17 मार्च तक खेली जाएगी. जानिए लीग में भाग लेने वाली सभी टीमें और उनका शेड्यूल....

WPL shedule
WPL shedule

नई दिल्ली : महिला प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार WPL इस बार 23 फरवरी से शुरू होकर 17 मार्च तक खेला जाएगा. महिला प्रीमियर लीग में 2023 की तरह इस बार भी पांच टीमें भाग लेंगी. इस लीग में कुल 22 मैच खेले जाएंगे. जो बेंगलुरू और दिल्ली के स्टेडियम में खेल जाएंगे. दोनों स्टेडियम में आधे-आधे मैच खेले जाएंगे. शुरुआती 11 मैच बेंगलुरू में ही खेले जाएंगे.

शुरुआती 11 मैच खेलने के बाद सभी टीमें दिल्ली आएंगी बाकी सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. 24 दिन तक चलने वाली इस टूर्नामेंट में एक भी डबल हेडर मुकाबला नहीं है हर दिन सिर्फ एक मुकाबला खेला जाएगा. सेमीफाइनल 15 मार्च तो वहीं फाइनल मुकाबले 17 मार्च को खेला जाएगा. बता दें कि यह महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सेशन है पिछली बार डबल्यू पी एल का खिताब मुंबई इंडियंस ने जीता था.

महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में कुल 165 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था, जिसमें 104 भारतीय महिला खिलाड़ी और लगभग 61 विदेशी खिलाड़ी थे, लेकिन उनमें से सिर्फ 30 खिलाड़ियों को ही चुना गया था.

WPL की सभी टीमें

रॉयल चैलेंजर बैंगलोरयूपी वारियर्सदिल्ली कैपिटल्सगुजरात जाइंट्समुंबई इंडियंस
तारीख स्थान
23 फरवरीमुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
24 फरवरीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स
25 फरवरीगुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
26 फरवरीयूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
27 फरवरीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स
28 फरवरीमुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स
29 फरवरीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स
1 मार्चयूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स
2 मार्चरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस
3 मार्चगुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
4 मार्चयूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
5 मार्चदिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
6 मार्चगुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
7 मार्चयूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस
8 मार्चदिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स
9 मार्चमुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स
10 मार्चदिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
11 मार्चगुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स
12 मार्चमुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
13 मार्चदिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स
15 मार्चदिल्ली में एलिमिनेटर
17 मार्चदिल्ली में फाइनल
यह भी पढ़ें : आईसीसी ने मेंस टी20 टीम ऑफ द ईयर की घोषित, 4 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह
Last Updated : Jan 23, 2024, 4:52 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.