ETV Bharat / sports

अर्जुन पुरस्कार विजेता वरुण कुमार पर रेप का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Feb 6, 2024, 2:20 PM IST

भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के डिफेंडर Varun Kumar पर रेप का आरोप लगा है. महिला वालीबॉल खिलाड़ी ने उन पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. पढ़ें पूरी खबर.....

वरुण कुमार
वरुण कुमार

बेंगलुरु : भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता वरुण कुमार पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है. हैदराबाद की वालीबॉल खिलाड़ी ने ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन में वरुण कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

शिकायत करने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया कि वरुण ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं. युवती ने बताया कि वह 2019 में उनसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए मिली थी और तब 17 वर्ष की थी. पीडिता ने बताया कि वरुण 2019 में मुझे डिनर के बहाने जयनगर ले गया और मैरे साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद वह पांच साल तक शादी का झांसा देकर समय-समय पर मुझसे शारीरिक संबंध बनाता रहा. युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.

बता दें कि हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार हिमाचल प्रदेश के रहने वाले है. वह वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर के खेलते हैं. वरुण ने 2017 में राष्ट्रीय हॉकी टीम में पदार्पण किया था. वरुण 2022 बर्मिंघम-कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत, 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण और 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी रह चुके हैं. कांस्य पदक की उपलब्धि के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस खिलाड़ी के लिए 1 करोड़ के इनाम की घोषणा की थी. साथ ही वरुण को 2021 अर्जुन अवॉर्ड के लिए भी सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें : फीफा विश्व कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस फेमस स्टेडियम में होगा फाइनल
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.