WATCH: 'लव इन लंदन', विदेशी सड़क पर हाथों में हाथ डाले घूमते दिखे जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया, देखें वायरल वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह शिखर पहाड़िया संग दिख रही हैं.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : June 19, 2025 at 3:56 PM IST
हैदराबाद: बॉलीवुड एक्ट्रेस और श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को भी लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं, फिर चाहे वो शिखर पहाड़िया के साथ उनका रिलेशनशिप ही क्यों न हो. हाल ही में परम सुंदरी की हसीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है . वायरल वीडियो में वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही है.
जाह्नवी कपूर अपने रिलेशनशिप को ओपन रखती है. सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया लंदन में टहलते हुए देखा गया. दोनों फिलहाल यूके में एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं.
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को लंदन में आराम से टहलते हुए देखा गया. दोनों ने एक-दूसरे का हाथ कसकर पकड़ा हुआ था. हाथों में हाथ डाले यह कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था.
एक पल के लिए उन्हें ऐसा लगा कि उनकी किसी ने फोटो खींची है. हालांकि, उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया कि कैमरे उन पर नजर रख सकते हैं और साथ-साथ चलते रहे. वीडियो में जाह्नवी की बहन खुशी कपूर भी उनके साथ टहलती हुई देखी जा सकती हैं.
लुक की बात करें तो जाह्नवी ने कंफर्टेबल जॉगर पैंट के साथ ब्लैक ट्यूब टॉप पहना था. उन्होंने ब्लैक कलर का पर्स कैरी किया हुआ था. खुशी ने ऑल-व्हाइट टॉप और पैंट पहना हुआ था. शिखर ने कैजुअल आउटफिट में कूल लग रहे थे.
जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले शिखर पहाड़िया के साथ कई सालों तक रिलेशनशिप में रहीं. बाद में उन्होंने शशांक खेतान की 2018 की रोमांटिक ड्रामा 'धड़क' की शूटिंग के दौरान अपने पहले को-स्टार ईशान खट्टर को डेट किया. ईशान से ब्रेकअप के बाद उन्होंने शिखर के साथ सुलह कर ली. तब से दोनों को कई खास समय पर एक साथ कैमरे में स्पॉट किया गया है.
बता दें, शिखर पहाड़िया पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं. उनकी मां स्मृति शिंदे एक एक्ट्रेस हैं. उनके बड़े भाई वीर पहड़िया ने अक्षय कुमार, निमरत कौर और सारा अली खान के साथ 'स्काई फोर्स' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
वर्क फ्रंट
जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अगली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'परम सुंदरी' में नजर आएंगी. पिछले महीने के 29 तारीख को मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया था. दिनेश विजन की निर्देशित यह फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा जाह्नवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी दिखेंगी. इस फिल्म में वह वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल संग स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी. जाह्नवी के पाइपलाइन में राम चरण की आगामी फिल्म 'पेड्डी' भी हैं.

