ETV Bharat / entertainment

कान्स 2025: मोतियों का हार, पिंक कॉर्सेट-स्कर्ट, सिर पर घूंघट लिए जाह्नवी कपूर ने किया डेब्यू, बनारसी ड्रेस में देख याद आईं श्रीदेवी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने बीते मंगलवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में शानदार डेब्यू किया. देखें ये खास झलक...

Janhvi Kapoor
जाह्नवी कपूर (Getty)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : May 21, 2025 at 10:51 AM IST

|

Updated : May 21, 2025 at 10:59 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने मंगलवार, 20 मई को 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में धमाकेदार डेब्यू किया. वह तरुण तहिलियानी के पिंक आउटफिट में नजर आईं, जिसे बनारस में हाथ से तैयार किया गया था. उनके साथ फिल्म मेकर करण जौहर, नीरज घायवान, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी रेड कार्पेट पर नजर आए.

'होमबाउंड' प्रीमियर से पहले जाह्नवी कपूर ने कान्स के रेड कार्पेट पर अपना ग्लैमरस अवतार दिखाया. जाह्नवी ने अपने कान्स डेब्यू की झलकियां इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है और कैप्शन में लिखा है, '78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में होमबाउंड'. तस्वीरों की सीरीज में जाह्नवी अपने पिंक आउटफिट पहने फ्रेंच रिवर के किनारे तरह-तरह के पोज देती नजर आ रही हैं.

रिया कपूर की स्टाइल की गई जाह्नवी कपूर का लुक आंखों को सुकून देने वाला था. कोर्सेट टॉप, प्लीटेड स्कर्ट और मैचिंग ड्रेप में वह रॉयल प्रिंसेस की तरह दिख रही थीं. हीरे और मोतियों से सजे हार, बन, ग्लोइंग मेकअप ने उनके चेहरे को और भी निखार दिया था.

Homebound
'होमबाउंड' टीम (Getty)

एक्ट्रेस का आउटफिट परफेक्ट ट्रेडिशनल और मॉर्डन का आदर्श मिश्रण था. देसी टच देने के लिए घूंघट (सिर पर दुपट्टा) का इस्तेमाल किया गया. इस घूंघट ने लहंगे को एक ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉर्डन टच दिया. इसे उनकी भारतीय जड़ों के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में देखा गया. जाह्नवी के इस लुक ने उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी की याद दिला दी.

जब जाह्नवी कपूर अपने शानदार आउटफिट में रेड कार्पेट पर उतरीं, तो को-स्टार ईशान खट्टर और निर्देशक नीरज ने उन्हें आउटफिट संभालने में मदद की, ताकि वह कैमरों के सामने सहजता से पोज दे सकें. यह दिल को छू लेने वाला पल कान्स लाइव स्ट्रीम पर कैद हो गया. इस खास पल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

कान्स में सिर्फ जाह्नवी कपूर का ही डेब्यू नहीं था, बल्कि ईशान खट्टर का भी डेब्यू था. ईशान ने अपने कान डेब्यू के लिए गौरव गुप्ता की डिजाइन किए गए मैरून वेलवेट आउटफिट को चुना था.

नीरज घायवान निर्देशित 'होमबाउंड' में जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है. फिल्म का प्रीमियर कान्स में अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में होगा.

यह भी पढ़ें:

Last Updated : May 21, 2025 at 10:59 AM IST