ETV Bharat / entertainment

WATCH: कान्स में डेब्यू के लिए रवाना हुईं जाह्नवी कपूर, 'फिल्म' होमबाउंड का करेंगी प्रतिनिधित्व

बॉलीवुड जाह्नवी कपूर कान्स 2025 में डेब्य करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आज, उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

Janhvi Kapoor
जाह्नवी कपूर (ANI)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : May 19, 2025 at 1:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: बॉलीवुड जाह्नवी कपूर इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. ईशान खट्टर और विशाल जेठवा अभिनीत उनकी फिल्म 'होमबाउंड' इस फेस्टिवल में प्रदर्शित होने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है. अपने खास दिन से पहले जाह्नवी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. वह अपने खास दिन के लिए कान्स में डेब्यू करने के लिए रवाना हो गई हैं.

जाह्नवी कपूर अपनी आगामी फिल्म 'होमबाउंड' 21 मई को कान्स में अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में दिखाई जाएगी. जाह्नवी कपूर को हाल ही में फ्रेंच रिवेरा के लिए उड़ान भरने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. पैपराजी के शेयर किए गए वीडियो में जाह्नवी कपूर अपनी लग्जरी कार से उतरकर फ्रेंच रिवेरा के लिए एयरपोर्ट की ओर जाती दिखाई दे रही हैं.

जाह्नवी कपूर के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो अपने ट्रैवल आउटफिट के लिए जाह्नवी ने स्टाइलिश ब्लैक हाई-नेक टॉप के साथ फिटेड ट्राउजर और एलिगेंट हील्स कैरी किया था. उन्होंने मैरून कलर का ब्लेजर डार्क सनग्लास और डिजाइनर हैंडबैग के साथ अपने लुक को पूरा किया था.

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट जाह्नवी कपूर (ANI)

चार दिन पहले धर्मा प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर 'होमबाउंड' का पहला पोस्टर जारी किया और फैंस को बताया कि 'होमबाउंड'का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में होगा. पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'कुछ बंधन हमें आगे ले जाते हैं. नीरज घायवान की निर्देशित और ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर अभिनीत होमबाउंड का पहला पोस्टर पेश है. 21 मई 2025 को कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगा.'

'होमबाउंड' का निर्देशन नीरज घायवान ने किया है. नीरज घायवान पहली बार 2015 में अपनी फिल्म मसान के साथ कान्स में दिखाई दिए थे. विक्की कौशल और ऋचा चड्ढा अभिनीत वह फिल्म भी अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन का हिस्सा थी और उसने दो महत्वपूर्ण अवॉर्ड्स स्पेशल अवॉर्ड और FIPRESCI अवॉर्ड जीते थे.

'होमबाउंड' में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर अपनी पहली फिल्म 'धड़क' के सात साल बाद फिर से एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे. यह फिल्म इस जोड़ी की नई कहानी बयां कर सकती है. विशाल जेठवा भी हैं.

यह भी पढ़ें: