ETV Bharat / business

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहते हैं इन देशों में, भारत के इन दो शहरों के भी नाम शामिल - Cities with most billionaires

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Apr 22, 2024, 5:21 PM IST

Updated : Apr 23, 2024, 7:36 AM IST

Top 10 cities with most billionaires- हुरुन रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, भारत के दो शहरों में दुनिया के सबसे अधिक अमीरों की संख्या है. मुंबई और दिल्ली को अमीर शहरों की टॉप 10 लिस्ट में जगह दिया गया है. भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 92 अरबपति हैं. यह शहर इस सूची में तीसरे स्थान पर है. पढ़ें पूरी खबर...

Top 10 cities with most billionaires
दुनिया के सबसे अमीर रहते है इन देशों में

मुंबई: हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2024 ने हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर शहरों की एक लिस्ट जारी की है जो सबसे अधिक संख्या में अरबपतियों के घर हैं. इस लिस्ट को वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है. इस लिस्ट में अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर पहले स्थान पर है. अमीर शहरों की सूची में न्यूयॉर्क, लंदन, मुंबई, बीजिंग, शंघाई, शेनझेन, हांगकांग, मॉस्को, नई दिल्ली और सैन फ्रांसिस्को जैसे शहर शामिल हैं. इसके बाद बैंकॉक, ताइपे, पेरिस, हांगझू, सिंगापुर, ग्वांगझू, जकार्ता, साओ पाउलो, लॉस एंजिल्स और सियोल हैं. बता दें कि इन लिस्ट में भारतीय शहरों में से मुंबई और दिल्ली को अमीर शहरों की टॉप 10 सूची में स्थान दिया गया है.

पोस्ट के मुताबिक, सबसे अधिक अरबपतियों वाले टॉप 10 शहरों को देखें

  1. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 119 अरबपति हैं. बता दें कि न्यूयॉर्क दुनिया का सबसे अमीर शहरों में से एक है.
    New York
    न्यूयॉर्क
  2. ब्रिटेन की राजधानी लंदन में अरबपतियों की संख्या 97 है. अरबपतियों की संख्या के मामले में यह सूची में दूसरे स्थान पर है.
    London
    लंदन
  3. भारत की इकोनॉमी कैपिटल मुंबई में 92 अरबपति हैं. यह शहर इस सूची में तीसरे स्थान पर है.
    Mumbai
    मुंबई
  4. चीन की कैपिटल बीजिंग में 91 अरबपति हैं. बता दें कि चीन के बीजिंग में दुनिया भर की कई बड़ी कंपनियों भी है.
    Beijing
    बीजिंग
  5. चीन की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले शंघाई में 87 अरबपति रहते हैं. शंघाई स्टॉक एक्सचेंज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा शेयर बाजार है. यह शहर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है.
    Shanghai
    शंघाई
  6. चीन के शेन्जेन में भी कई अरबपति रहते हैं. यहां रहने वाले अरबपतियों की संख्या 84 है और यह सूची में छठे स्थान पर है.
    Shenzhen
    शेन्जेन
  7. हांगकांग में 67 अरबपति रहते हैं और यह विश्व आंकड़ों की सूची में सातवें नंबर पर है.
    Hongkong
    हांगकांग
  8. मॉस्को में 59 अरबपति हैं. यह रूस की राजधानी है. यह शहर इस सूची में आठवें स्थान पर है.
    Moscow
    मॉस्को
  9. भारत की राजधानी दिल्ली में 57 अरबपति हैं. यह शहर इस लिस्ट में नौवें नंबर पर है.
    Delhi
    दिल्ली
  10. अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में सैन फ्रांसिस्को, 52 अरबपतियों का घर है और विश्व सांख्यिकी की सूची में दसवें स्थान पर है.
    San francisco
    सैन फ्रांसिस्को

भारत ने बनाई अमीर शहरों की लिस्ट में जगह
भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई भी दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ती अरबपति राजधानी के रूप में उभरी है, जिसने एशिया के अरबपति केंद्र के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है. एक राष्ट्र के रूप में भारत में 94 शामिल हुए, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है. देश में अब कुल 271 अरबपति हैं.

ये भी पढ़ें- बंपर नौकरी! भारत में 5 लाख लोगों को मिलेगी जॉब, कंपनी की ये है प्लानिंग - Hiring Now

स्वास्थ्य बीमा में बड़ा बदलाव, अब 65 साल के बुजुर्ग भी आसानी से ले सकेंगे हेल्थ इंश्योरेंस - IRDAI

Last Updated : Apr 23, 2024, 7:36 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.