ETV Bharat / bharat

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस : पर्यटकों की पसंद वाले प्रमुख भारतीय शहर

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jan 24, 2024, 6:32 PM IST

Updated : Jan 24, 2024, 7:00 PM IST

National Tourism Day
National Tourism Day

National Tourism Day : भारत प्राकृतिक, सांस्कृतिक और मानव निर्मित अदभुत पर्यटन स्थलों का बड़ा संगम है. राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर पढ़ें प्रमुख देशी-विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा स्थल कहां-कहां हैं.

हैदराबाद : देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य पुरानी भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े स्थलों के बारे में लोगों के बीच प्रचार-प्रसार करना है. साथ ही पर्यटन क्षेत्र में ज्यादा-ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करना भी उद्देश्य है. 1948 से राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है. राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024 के लिए थीम 'सतत यात्राएं, कालातीत यादें' पर केंद्रित है, जो जिम्मेदार और सचेत यात्रा की अवधारणा पर आधारित है.

खूबसूरत शहर

  1. जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर को अक्सर इसकी मनमोहक सुंदरता, हाउसबोट और शालीमार बाग के लिए 'पृथ्वी पर स्वर्ग'के रूप में जाना जाता है.
    • Dive into a kaleidoscope of creativity! 🌈 Join us in celebrating National Tourism Day Week, where we turned old fabric into timeless treasures at the Art & Craft Workshop by @IndiatourismK . 🎨 Embrace the theme of ‘Sustainable Journeys, Timeless Memories’ & witness (1/2) pic.twitter.com/m9RsKFkXFT

      — Indiatourism Kolkata (@IndiatourismK) January 24, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  2. राजस्थान में उदयपुर को अपनी खूबसूरत झीलों, महलों और रोमांटिक माहौल के कारण'झीलों का शहर' या 'पूर्व का वेनिस' कहा जाता है.
  3. जयपुर अपनी इमारतों के प्रमुख रंग और ऐतिहासिक आकर्षण के कारण'गुलाबी शहर' के रूप में जाना जाता है.
  4. केरल का कोच्चि अपने सुंदर बैकवाटर के साथ'अरब सागर की रानी' के रूप में जाना जाता है.
  5. कर्नाटक का मैसूर अपने महलों और दशहरा उत्सव के लिए जाना जाता है. इसे 'महलों का शहर'कहा जाता है.
  6. उत्तर प्रदेश का आगरा, जहां ताज महल है, मुगल वास्तुकला की अद्भुत सुंदरता को प्रदर्शित करता है.
  7. भारत में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India-ASI) के अधीन बड़ी संख्या में पर्यटन स्थल हैं, जिसका रख-रखाव अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार होता है.

अद्भुत भारतीय पर्यटन स्थल

  1. लक्षद्वीप
  2. युमथांग घाटी, सिक्किम
  3. स्टॉक कांगड़ी, लद्दाख
  4. नुब्रा घाटी, लद्दाख
  5. ताज महल आगरा
  6. नोहकलिकाई झरना, चेरापूंजी
  7. नंदा देवी, उत्तराखंड
  8. द्रंग द्रुंग ग्लेशियर, कारगिल के पास
  9. अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह
  10. खजियार, हिमाचल प्रदेश
  11. चंद्रताल झील, हिमाचल प्रदेश
  12. डल झील, कश्मीर
  13. माजुली द्वीप, असम
  14. कच्छ का रण, गुजरात
  15. जयपुर, राजस्थान
  16. चांद बावड़ी, आभानेरी
  17. जोधपुर, राजस्थान

आंकड़ों में भारतीय पर्यटन उद्योग (2022)

  1. विश्व पर्यटन उद्योग में भारत का स्थान 14 वां है.
  2. 2022 में 6.19 मिलियन विदेशी पर्यटन भारत आये.
  3. 2022 में 21.09 मिलियन भारतीय पर्यटन के लिए विदेश गये.
  4. 2022 में घरेलू पर्यटकों की संख्या 1731.01 मिलियन है.

एएसआई के अधीन विदेशी पर्यटकों के टॉप पसंदीदा स्थल (2022)

  1. ताज महल उत्तर प्रदेश
  2. आगरा किला नई दिल्ली
  3. फतेहपुर सिकरी उत्तर प्रदेश
  4. इतिमादुद्दौला मकबरा उत्तर प्रदेश
  5. सहेत माहेत उत्तर प्रदेश
  6. महताब बाग उत्तर प्रदेश
  7. अकबर मकबरा सिकंदरा उत्तर प्रदेश
  8. राम बाग उत्तर प्रदेश
  9. रेजीडेंसी भवन तेलंगाना
  10. मरियम मकबरा सिकंदरा उत्तर प्रदेश

एएसआई के अधीन भारतीय पर्यटकों का पसंदीदा (टॉप) पर्यटन स्थल (2022)

  1. ताज महल उत्तर प्रदेश
  2. लाल किला नई दिल्ली
  3. सूर्य मंदिर ओड़िसा
  4. आगरा किला उत्तर प्रदेश
  5. कुतुब मीनार दिल्ली
  6. गोलकुंडा किला हैदराबाद
  7. मामल्लपुरम स्मारक तमिलनाडु
  8. एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र
  9. बीबी का मकबरा महाराष्ट्र
  10. हुमायूं का मकबरा नई दिल्ली

पर्यटन मंत्रालय ने पिछले कुछ वर्षों में देश में पर्यटन क्षेत्र के विकास और संवर्धन के लिए विभिन्न योजनाओं/पहलों के तहत कई कदम/उपाय उठाए हैं.

  1. पर्यटन से संबंधित बुनियादी ढांचे का विकास 'स्वदेश दर्शन', 'तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान पर राष्ट्रीय मिशन (PRASHAD)' और 'पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सहायता' योजनाओं के माध्यम से स्वीकृत किया जाता है.
  2. पर्यटन मंत्रालय ने अपनी स्वदेश दर्शन योजना को स्वदेश दर्शन 2.0 (SD2.0) के रूप में नया रूप दिया है.
  3. मेलों/त्योहारों के आयोजन के लिए राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है. आतिथ्य (डीपीपीएच) योजना सहित घरेलू प्रचार और प्रचार के तहत पर्यटन और पर्यटन से संबंधित कार्यक्रम है.
  4. देखो अपना देश पहल नागरिकों को देश के भीतर यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई.
  5. ई-वीजा की सुविधा प्रदान करना. और इसे अधिक उदार बनाया गया है. साथ ही वीज़ा शुल्क काफी कम कर दिया गया है.
  6. ₹1,001 से ₹7,500/रात के टैरिफ वाले होटल के कमरों पर जीएसटी घटाकर 12 फीसदी किया गया.
  7. पर्यटन स्थल के रूप में भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए ₹7,501 से 18 फीसदी है.
  8. पर्यटन मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ मिलकर छोटे स्थलों पर पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जाता है. पर्यटकों के लिए हवाई कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 53 पर्यटन मार्गों को चालू किया गया है.

ये भी पढ़ें

Last Updated :Jan 24, 2024, 7:00 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.