ETV Bharat / bharat

अमेरिका में 'टाइम्स स्क्वायर' पर सीएम एकनाथ शिंदे और मनोज जरांगे पाटिल की तस्वीरें

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Feb 10, 2024, 2:27 PM IST

Times Square in America
शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

'Times Square' in America : शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जन्मदिन के अवसर पर न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर उनके चित्र प्रदर्शित किए गए. मुख्यमंत्री शिंदे के साथ मनोज जारांगे पाटिल भी उस चित्र में नजर आए.

मुंबई: मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन करने वाले मनोज जारांगे पाटिल की चर्चा अब सीधे अमेरिका में हो रही है. जारांगे पाटिल की तस्वीरें यहां 'टाइम्स स्क्वायर' पर देखी गई हैं. बता दें, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कल जन्मदिन था. उनकी फोटो अमेरिका के 'टाइम्स स्क्वायर' पर ली गई थी. इसमें मनोज जारांगे भी साथ में थे.

पिछले कुछ दिनों से ना सिर्फ राज्य बल्कि देश भर में मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जारांगे पाटिल की चर्चा हो रही है. अब उनकी झलक विदेशों में भी देखने को मिली है. बता दें, शुक्रवार (9 जनवरी) को शिंदे का 60वां जन्मदिन मनाया गया. उस पृष्ठभूमि में, एकनाथ शिंदे की तस्वीर अमेरिका के 'टाइम्स स्क्वायर' पर दिखाई दी. इसमें मुख्यमंत्री के साथ मराठा प्रदर्शनकारी मनोज जारांगे पाटिल भी नजर आए.

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सांसद संजय राउत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की गुंडों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इसी को लेकर दोनों गुटों के बीच जुबानी जंग चल रही है. ऐसे में अब एकनाथ शिंदे की फोटो की चर्चा सीधे तौर पर अमेरिका में शुरू हो गई है.

शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जन्मदिन के अवसर पर न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर उनके चित्र प्रदर्शित किए गए. साथी राजनेताओं के साथ एक्शन में शिंदे का स्लाइड शो दिखाने वाला एक वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट 'एक्स' पर वायरल हो गया है. न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर बड़े कटआउट और होर्डिंग्स में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी गई.

ये भी पढ़ें-

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.