ETV Bharat / bharat

उत्तरकाशी के बाद पौड़ी में कुदरत की मार! पांच लोग पानी के सैलाब में बहे, दो महिलाएं मलबे में दबी

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है. बारिश के पौड़ी में काफी नुकसान हुआ है.

Etv Bharat
पौड़ी में कुदरत की मार! (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : August 6, 2025 at 3:15 PM IST

|

Updated : August 6, 2025 at 4:36 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में कुदरत का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है. उत्तरकाशी के बाद अब पौड़ी गढ़वाल जिले से भी बड़ी खबर सामने आई है. पौड़ी तहसील के बुरांसी गांव में जहां दो महिलाएं मलबे में दबे होने की सूचना है, तो वहीं बांकुड़ा गांव पांच मजदूरों के बहने की खबर सामने आई है.

पौड़ी गढ़वाल जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि जिले में कल रात से ही बहुत भारी बारिश हो रही है, जिस वजह से सड़कों पर कई जगह लैंडस्लाइड हुआ है, जिससे कई मार्ग बंद है. इसके अलावा भारी बारिश के कारण कई गांवों को भी नुकसान पहुंचा है. एक गांव में तो कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए है. जिलाधिकारी अपनी टीम के साथ वहां खुद मौके पर गई थी. ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है. इसके अलावा ग्रामीणों को जो भी राहत सामग्री की जरूरत है, वो भी उन्हें दी जा रही है.

उत्तरकाशी के बाद पौड़ी में कुदरत की मार! (ETV Bharat)

इसके अलावा बुरांसी गांव में दो महिलाओं के मलबे में दब होने की सूचना मिली है, जिसमें एक महिला का शव तो बरामद हो गया है, जबकि दूसरी महिला की खोजबीन जारी है. इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इसके साथ ही थैलीसैंण तहसील के बांकुड़ा गांव में भी नेपाली मूल के पांच मजदूरों के बहने की सूचना है. पांचों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है. वहीं इस आपदा में मजदूर घायल भी हुए है, जिनका रेस्क्यू कर लिया गया है. पौड़ी गढ़वाल जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के मुताबिक पाबौ इलाके में कलगाड़ी के पास नेशनल हाईवे पर टूटे पुल के लिए बैली ब्रिज मंगवाया जा रहा है.

pauri
मकान की सुरक्षा दीवार ढही (ETV Bharat)

वहीं, बैंजवाड़ी के पास केंद्रीय विद्यालय जाने वाले मार्ग पर देर रात भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो गया, जिससे सड़क का एक हिस्सा टूटकर ढह गया. इस मार्ग के किनारे स्थित एक मकान पर भूस्खलन का सीधा खतरा मंडरा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय ही घर में रह रहे परिवार को सुरक्षित रूप से पास के घरों में शिफ्ट कर दिया गया. यह सड़क केंद्रीय विद्यालय तक जाती है और यहां से रोजाना स्कूली बच्चे आवाजाही करते हैं. ऐसे में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग की सुरक्षा के लिए तुरंत कड़े कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न घटे.

garhwal
लैंडस्लाइड के कारण जिले की कई सड़कें बंद पड़ी हुई है. (ETV Bharat)

स्थानीय निवासी हरीश बमराड़ा के घर का पुश्ता तेज बारिश और पानी के दबाव से ढह गया. हरीश बमराड़ा ने बताया कि कुछ समय पहले इस क्षेत्र में सड़क कटिंग का कार्य हुआ था. उस समय लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों से भवन की सुरक्षा को लेकर बातचीत हुई थी. तब विभाग ने आश्वासन दिया था कि सड़क का काम पूरा होते ही सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा, लेकिन छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विभाग ने कोई कार्य नहीं किया.

ETV Bharat
पौड़ी जिलाधिकारी ने गांव में जाकर हालत का जायजा लिया. (ETV Bharat)

उन्होंने बताया कि विभाग ने यहां स्क्रबर (पानी निकासी नालियां) भी नहीं बनाए, जिसके कारण बारिश का पानी सीधे सड़क से होकर उनके घर के आसपास जमा हो रहा है. इस वजह से न केवल सड़क, बल्कि उनका मकान भी खतरे में है. हरीश बमराड़ा ने कहा कि उनका मकान हाल ही में बना है और अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो भवन को गंभीर क्षति हो सकती है. उन्होंने जिला प्रशासन से तुरंत सकारात्मक कार्रवाई की अपील की है, ताकि भवन और सड़क दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सक.

ETV Bharat
खतरे की जद में आया घर (ETV Bharat)

बता दें कि उत्तराखंड के कई इलाकों में रविवार रात से ही जोरदार बारिश हो रही है. बारिश के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक जन-जीवन अस्त हो रखा है. गंगा का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है. हरिद्वार में गंगा वार्निंग लेवल को भी पार कर चुकी है. वहीं मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के धराली में भी पहाड़ी से पानी के सैलाब के साथ भारी मलबा आया था, जिसे पूरा धराली गांव तबाह हो गया था. लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला था. उत्तरकाशी धराली आपदा में अभी तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं 15 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे है. धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन मौसम खराब होने के कारण जगह-जगह रास्ते बंद है. इस वजह से रेस्क्यू टीम को धराली पहुंचने में समय लग रहा है.

ETV Bharat
पहाड़ी से आया पानी का सैलाब. (ETV Bharat)

पढ़ें---

Last Updated : August 6, 2025 at 4:36 PM IST