ETV Bharat / bharat

मराठा आरक्षण आंदोलन: शिंदे से मुलाकात करने के बाद जरांगे ने भूख हड़ताल समाप्त की

author img

By IANS

Published : Jan 27, 2024, 10:15 AM IST

Updated : Jan 27, 2024, 11:46 AM IST

Maharashtra Govt Concedes Marathas' Demands : मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारांगे पाटिल ने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया है. हमारा विरोध अब खत्म हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है. आज सुबह वे मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे.

Maharashtra Govt Concedes Marathas' Demands
प्रतिकात्मक तस्वीर.

मुंबई : मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नवी मुंबई में उनसे मुलाकात करने के बाद शनिवार को अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी. जरांगे ने अपनी मांगों को लेकर एक दिन पहले भूख हड़ताल शुरू की थी.

  • Navi Mumbai, Maharashtra: Maratha Reservation activist Manoj Jarange Patil says, "Chief Minister Eknath Shinde has done a good job. Our protest is now over. Our request has been accepted. We will accept the letter from him. I will drink juice by the hands of the Chief Minister… pic.twitter.com/TAhS6ZANKj

    — ANI (@ANI) January 26, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
Maharashtra Govt Concedes Marathas' Demands
महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी पत्र.
Maharashtra Govt Concedes Marathas' Demands
महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी पत्र.

शिंदे ने जरांगे से नवी मुंबई के वाशी में मुलाकात की. जरांगे शुक्रवार रात को वाशी पहुंचे थे और वह एवं उनके हजारों समर्थक रात भर वहीं रहे. जरांगे ने मुख्यमंत्री की ओर से जूस पिलाए जाने के बाद अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी. जरांगे (40) ने शुक्रवार से दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल करने की योजना बनाई थी जिसके बाद उनकी मांगों पर चर्चा के लिए सरकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को वाशी में उनके साथ कई बैठकें कीं.

  • #WATCH | Navi Mumbai: Amid a huge crowd of supporters, Maratha reservation activist Manoj Jarange Patil ends his fast in the presence of Maharashtra CM Eknath Shinde, after the state government accepted all demands. pic.twitter.com/NBuMRawZDb

    — ANI (@ANI) January 27, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
Maharashtra Govt Concedes Marathas' Demands
मराठा आरक्षण आंदोलन क्षेत्र की एक तस्वीर.

आधी रात को मिला सरकारी प्रतिनिधिमंडल: कैबिनेट मंत्री दीपक केसकर और मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मनोज जारांगे से मिलने पहुंचा. मनोज जारांगे की सभी मांगों को लेकर एक अध्यादेश पारित किया गया. उस अध्यादेश की प्रति मनोज जारांगे को सौंपी गयी. उनकी सभी मांगें पूरी कर दी गई हैं. मांगों को लेकर जीआर जारी करने की मांग की गयी.

  • #WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde and Maratha quota activist Manoj Jarange Patil together garland the statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj in Navi Mumbai

    Patil is ending his fast today after the state government accepted the demands. pic.twitter.com/CxI3FPez0Z

    — ANI (@ANI) January 27, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

क्या थी मनोज जारांगे पाटिल की मांग? : मनोज जारांगे ने मांग की थी कि अंतरवली समेत महाराष्ट्र में दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएं. उनका सरकारी आदेश पत्र उन्हें दिखाया जाए, जब तक आरक्षण का फैसला नहीं हो जाता, मराठा समाज के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाए. इसके साथ ही सरकारी भर्तियों में मराठों के लिए रिजर्व कोटा रखा जाए. हमें कुनबी रिकॉर्ड खोजने में मदद की ज़रूरत है. प्रविष्टियां प्राप्त होने पर सभी रिश्तेदारों को प्रमाण पत्र जारी किए जाने चाहिए. साथ ही रिश्तेदारों को लेकर भी अध्यादेश पारित किया जाए.

  • #WATCH | Navi Mumbai: Supporters of Maratha quota activist Manoj Jarange Patil celebrate, as he announces an end to the protests today after the government accepted their demands. He will break his fast today in the presence of Maharashtra CM Eknath Shinde. pic.twitter.com/w3e6ve8wLx

    — ANI (@ANI) January 27, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया: सरकार द्वारा मांगें मानने के बाद मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारांगे ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया है. हमारा विरोध अब खत्म हो गया है. हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है. आज सुबह वह मुख्यमंत्री के हाथों अपनी भूख हड़ताल खत्म करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Last Updated : Jan 27, 2024, 11:46 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.