ETV Bharat / bharat

हरियाणा मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, सीएम ने गृह विभाग अपने पास रखा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी - Haryana Ministers Portfolio

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Mar 23, 2024, 7:12 AM IST

Updated : Mar 23, 2024, 7:24 AM IST

Haryana Ministers Portfolio: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने देर रात हरियाणा में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया. सीएम नायब सैनी ने गृह विभाग अपने पास रखा है. इसके अलावा उन्होंने सीआईडी की कमान अपने पास रखी है. जानें किस मंत्री को कौन से विभाग की जिम्मेदारी मिली है.

Haryana Ministers Portfolio
Haryana Ministers Portfolio

चंडीगढ़: लंबे इंतजार के बाद देर रात हरियाणा में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया. सीएम नायब सैनी ने गृह विभाग अपने पास रखा है. इसके अलावा उन्होंने सीआईडी की कमान अपने पास रखी है. जानें किस मंत्री को क्या जिम्मेदारी मिली है.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: गृह विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, आबकारी एवं कराधान, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, सूचना एवं जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, विदेशी सहयोग, न्याय प्रशासन, खान एवं भूविज्ञान, सामान्य प्रशासन, सीआईडी, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, राजभवन मामले, विधि एवं विधायी

कंवर पाल गुर्जर: कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन, संसदीय मामले, आतिथ्य सत्कार, विरासत एवं पर्यटन
मूलचंद शर्मा: उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, चुनाव

रणजीत सिंह: बिजली, जेल

जय प्रकाश दलाल: वित्त विभाग, योजना, नगर एवं ग्राम नियोजन एवं शहरी संपदा, अभिलेखागार

डॉक्टर बनवारी लाल: पब्लिक हेल्थ, पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सड़क), वास्तुकला

डॉक्टर कमल गुप्ता: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, आयुष, नागरिक उड्डयन

राज्य मंत्री सीमा त्रिखा: स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), उच्च शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार)

राज्य मंत्री महिपाल ढांडा: विकास एवं पंचायत (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता (स्वतंत्र प्रभार)

राज्य मंत्री असीम गोयल: परिवहन (स्वतंत्र प्रभार), महिला एवं बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार)

राज्य मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव: सिंचाई एवं जल संसाधन (स्वतंत्र प्रभार), सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार)

राज्यमंत्री सुभाष सुधा: शहरी स्थानीय निकाय (स्वतंत्र प्रभार), सभी के लिए आवास (स्वतंत्र प्रभार)

राज्य मंत्री बिशम्बर सिंह: सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) (स्वतंत्र प्रभार), मुद्रण एवं लेखन सामग्री (स्वतंत्र प्रभार)

राज्य मंत्री संजय सिंह: पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव (स्वतंत्र प्रभार), खेल (स्वतंत्र प्रभार)

ये भी पढ़ें- हरियाणा CMO में विभागों का बंटवारा, 17 विभागों के साथ सबसे पावरफुल खुल्लर, आशिमा बराड़ 11 विभागों के साथ दूसरे नंबर पर

Last Updated :Mar 23, 2024, 7:24 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.