ETV Bharat / bharat

सरकारी नौकरी वाले लड़के ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव तो लड़की पक्ष ने रची पकड़ौआ विवाह की साजिश - Bihar Pakadwa Vivah

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Apr 2, 2024, 8:02 PM IST

Forcefully Marriage in Bihar : बिहार के समस्तीपुर में पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है. लड़की पक्ष ने पहले शादी का प्रस्ताव रखा, जब लड़के ने अस्वीकार कर दिया तो लड़के को साजिश करके फंसाया गया. इस तरह का आरोप लड़का पक्ष के परिजन लगा रहे हैं.

Etv Bharat
Etv Bharat

पटना : बिहार के बेगूसराय में एक युवक पकड़ौआ विवाह का शिकार हो गया. उसे लड़की पक्ष के साजिश का पता ही नहीं चला. लड़का पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को साजिश कर फंसाया गया और फिर उसकी शादी समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र की लड़की से करा दी गई. लड़का रुन्नीसैदपुर प्रखंड में राजस्व कर्मचारी के पद पर तैनात है.

बिहार में पकड़ौआ विवाह : लड़के के परिजनों का आरोप है कि इस मामले में लड़की पक्ष ने बड़े ही शातिराना तरीके से लड़के को फंसाया. आरोप है कि लगभग दो महीने पहले जिस लड़की से पकड़ौआ विवाह हुआ उसका प्रस्ताव उनके घर शादी के लिए आया था. तब लड़के ने शादी करने से मना कर दिया था. उस वक्त लड़की किसी रिश्तेदार के घर बेगूसराय आई हुई थी.

लड़का पक्ष ने लगाया आरोप : लड़के को चाय पीने के बहाने लड़की दिखाने के लिए बुलाया गया. लड़की ने खुद चाय बनाई थी. इस कार्यक्रम के बाद लड़का ड्यूटी पर वापस चला गया. परिवार वालों ने बताया कि उनके बेटे को कुछ दिन बाद फोन आया कि कुछ लोग वहां परीक्षा देने जा रहे हैं रूम दिलवा दें. उनके बेटे ने रूम खोजकर दिलवा दिया. वो लड़की पक्ष की साजिश से अनजान था क्योंकि कमरा उसी लड़की के लिए खोज रहा है जिससे ये लोग फेरे दिलवाने वाले थे.

ऐसे हुई शादी के लिए साजिश : इस बीच उस कमरे में वही लड़की आई और इधर लड़की पक्ष के पिता ने अपने विभूतिपुर थाना क्षेत्र में शादी की नीयत से अपहरण का केस दर्ज करवा दिया. वहां की FIR रिपोर्ट में लिखा गया कि एक लड़के ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया है. पुलिस ने इस शिकायत पर लड़के को फोन घुमाया और पूछा कि '...इस नाम की लड़की क्या आपके पास है.'' जवाब हां में मिलते ही दारोगा ने सख्त तेवर दिखाते हुए दोनों को थाने में तलब कर लिया.

पकड़ौआ विवाह की चर्चा : लड़का उस लड़की को लेकर समस्तीपुर स्टेशन पहुंचा. वहां पर पहले से ही लड़के वाले मौजूद थे. जहां उसको पकड़कर जबरदस्ती शादी करा दी गई. बेगूसराय में अनोखे पकड़ौआ विवाह की चर्चा चारों तरफ हो रही है. इधर शादी से नाराज लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष पर गंभीर साजिश का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें-

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.