ETV Bharat / bharat

वैली ऑफ फ्लावर्स देख सम्मोहित हुईं चेक रिपब्लिक की महिला पर्यटक, यूनेस्को की है धरोहर

यूरोपीय देश चेक रिपब्लिक की 11 महिला पर्यटकों का दल फूलों की घाटी पहुंचा, हर महीने अलग रंग में दिखती है वैली ऑफ फ्लावर्स

VALLEY OF FLOWERS TRIP
फूलों की घाटी के दर्शन (ETV Bharat Graphics)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 5, 2025 at 1:54 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में उच्च हिमालयी भ्यूंडार वैली में मौजूद यूनेस्को की विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क में भी बारिश व बर्फबारी के बीच देशी विदेशी पर्यटकों की आवाजाही सुचारू रूप से चल रही है. घाटी की खूबसूरत प्राकृतिक सुन्दरता और पंछियों के कलरव के बीच पुष्पावती नदी का शोर वातावरण को खुशनुमा बना रहा है.

फूलों की घाटी पहुंचा चेक रिपब्लिक की महिला पर्यटकों का दल: पार्क की रेंज ऑफिसर चेतना कांडपाल ने बताया कि बुधवार को घाटी में हल्की बारिश ओर आसपास की चोटियों में हिमपात के साथ पार्क की सैर करने के लिए यूरोपीय देश चेक रिपब्लिक की 11 महिला प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के दल सहित बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक वैली का दीदार करने पहुंचे.

Valley of Flowers Trip
वैली ऑफ फ्लावर्स में विदेशी पर्यटक (Photo courtesy: Valley of Flowers Park Staff)

वैली ऑफ फ्लावर्स से लौटते हुए चेक रिपब्लिक देश की महिला पर्यटक दल की सदस्या जाना जिनकोवाजी, ईवा जिनसोवा और जितका क्रोसोवा काफी खुश नजर आईं.

Valley of Flowers Trip
फूलों की घाटी का विहंगम दृश्य (Photo courtesy: Valley of Flowers Park Staff)

वैली ऑफ फ्लावर्स में पल-पल बदल रहा मौसम: घाटी में तैनात पार्क कर्मियों ने बताया कि-

वैली ऑफ फ्लावर्स खुलने के बाद लगातार वैली में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है. इस बीच 11 सदस्यीय यूरोपीय महिला पर्यटकों के दल ने घाटी में वैली ऑफ फ्लावर्स का दीदार किया. विदेशी मेहमानों को फूलों की घाटी बहुत पसंद आई. वो देर तक इस घाटी की सुंदरता को निहारती रहीं. इसके साथ ही भारतीय पर्यटक भी बड़ी संख्या में फूलों की घाटी पहुंच रहे हैं.
-पार्क कर्मी-

फूलों की घाटी में हर महीने बदलते हैं रंग: अभी वैली ऑफ फ्लावर्स में फूल शुरुआती चरण में हैं. सफेद प्रीमुला पुष्पों की क्यारियों के साथ अल्पाइन पंछियों का कलरव सुनाई दे रहा है. लिहाजा घाटी में जहां तक नजर डालें सुंदर झरने, बर्फ से ढके पहाड़, पुष्पवती नदी के शोर के साथ प्रकृति दर्शन बड़े आराम से हो रहे हैं.

Valley of Flowers Trip
फूलों की घाटी में ऐसे अद्भुत फूल भी दिखते हैं (Photo courtesy: Valley of Flowers Park Staff)

मध्य जून माह से घाटी में बड़ी संख्या में रंग बिरंगे दुर्लभ अल्पाइन पुष्पों की प्रजातियों का अपने प्राकृतिक आवास में खिलना शुरू हो जाएगा. इस तरह घाटी प्रत्येक माह अलग अलग रंगों में सराबोर हुई नजर आती है और यही होता है घाटी का विशेष आकर्षण.

Valley of Flowers Trip
यहां खिलते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा प्रजातियों के फूल (Photo courtesy: Valley of Flowers Park Staff)

ऐसे पहुंचें वैली ऑफ फ्लावर्स: फूलों की घाटी उत्तराखंड के चमोली जिले में है. यहां पहुंचने के लिए फ्लाइट की सुविधा नहीं है. देहरादून का जौलीग्रांट हवाई अड्डा सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है. यहां से बस या टैक्सी के साथ कैब किराए पर लेकर जोशीमठ पहुंचा जा सकता है. जोशीमठ से कैब किराए पर ले सकते हैं या स्थानीय सवारी के साधन जो आपको गोविंदघाट पहुंचा देंगे. सड़क मार्ग सिर्फ गोविंदघाट तक ही है. यहां से आपको फूलों की घाटी तक पहुंचने के लिए करीब 16 किमी का ट्रेक करना पड़ेगा.

Valley of Flowers Trip
हर महीने नए फूलों से बदलती है वैली की खूबसूरती (Photo courtesy: Valley of Flowers Park Staff)
ये भी पढ़ें: फूलों की घाटी का बढ़ रहा क्रेज, वैली में शुरू हुई पर्यटकों की आमद, आज पहुंचे 64 टूरिस्ट