उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, हाथरस नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

By

Published : Aug 2, 2022, 5:46 PM IST

हाथरस जिले में एक महिला ने हाथरस नगर पालिका के ईओ सहित अन्य कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. नगर पालिका पर आरोप लगाने वाली महिला विरोध जताने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई. महिला की इस करतूत से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए. प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्रवाई का अश्वासन मिलने के बाद महिला नीचे उतरी. टंकी पर चढ़ने वाली महिला का नाम सुनीता है. सुनीता सिंह ने बताया नगर पालिका से उन्होंने एक दुकान ली थी. दुकान के दस्तावेजों के ट्रांसफर के नाम पर येशुराज व नगरपालिका के ईओ महिला को 5 महीने से चक्कर लगवा रहे हैं. इसी बात का महिला विरोध करने आई थी. महिला ने चेतावनी दी, कि यदि उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details