उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

पुरवा विधायक अनिल सिंह के बोल, भ्रष्टाचार पर कसेंगे नकेल, भ्रष्टाचारियों को भेजेंगे जेल

By

Published : Oct 10, 2021, 2:01 PM IST

Updated : Oct 10, 2021, 2:35 PM IST

उन्नाव की पुरवा विधानसभा से बहुजन समाजवादी पार्टी से चुने गए विधायक अनिल सिंह ने ईटीवी भारत से खुलकर बातचीत करते हुए अपना पक्ष रखा. उन्होंने अपनी राजनीतिक शुरुआत से लेकर अब तक के कई मुद्दों पर हमसे अपने विचार साझा किए. अनिल सिंह का मानना है कि जो देश में भ्रष्टाचार व्याप्त है उस पर सरकार को काम करने की जरूरत है. यदि अनिल सिंह को पुरवा विधानसभा की जनता फिर से विधायक चुनती है तो अनिल सिंह भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का काम करेंगे. आपको बता दें उन्नाव की पुरवा विधानसभा से चुने गए बहुजन समाजवादी पार्टी से विधायक अनिल सिंह अब भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं, अभी 30 सितंबर को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा कर अनिल सिंह को चुनाव जिताने की जनता से अपील की.
Last Updated :Oct 10, 2021, 2:35 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details