लखनऊ:उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है. साथ ही कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की ओर से जारी किए रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 18 से 20 जुलाई के दौरान पश्चिमोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.
अगर राजधानी लखनऊ की बात करें तो शहर में शनिवार की तरह ही रविवार को भी बादल छाए रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है. लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
प्रदेश के विभिन्न शहरों के मौसम का हाल
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
लखनऊ | 26 | 35 |
आगरा | 25 | 36 |
कानपुर | 26 | 35 |
वाराणसी | 25 | 34 |
प्रयागराज | 27 | 35 |
बरेली | 24 | 30 |
झांसी | 28 | 35 |
मेरठ | 24 | 29 |
अलीगढ़ | 25 | 34 |
गोरखपुर | 24 | 31 |
Last Updated :Jul 19, 2020, 7:38 AM IST