उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

UP में आज से कांग्रेस का 'नव संकल्प शिविर', लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी

By

Published : Jun 1, 2022, 10:26 AM IST

Updated : Jun 1, 2022, 4:08 PM IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में आज बुधवार को 'नव संकल्प शिविर’ का आयोजन होने जा रहा है. कार्यक्रम को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगी. प्रियंका लखनऊ पहुंच चुकी हैं. कुछ ही देर में पार्टी कार्यालय पहुंचेंगी.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय.

लखनऊ:उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में आज बुधवार को 'नव संकल्प शिविर’ का आयोजन होने जा रहा है. कार्यक्रम को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगी. साथ ही कार्यक्रम में दोनों दिन उपस्थित रहकर नेताओं के सुझावों पर मंथन करेंगी.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि 'नव संकल्प शिविर' द्वारा लिए गए संकल्पों एवं उसके अनुरूप तय कार्यक्रमों पर मंथन में प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों दिन उपस्थित रहते हुए कार्यक्रम को संबोधित करेंगी. साथ ही सम्मिलित पदाधिकारियों के साथ रणनीतियों पर विचार-विमर्श भी करेंगी.

जानकारी देते संवाददाता आशीष त्रिपाठी.
डॉ. उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि उक्त कार्यशाला में आमंत्रित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, समस्त जिला/शहर अध्यक्षगण, पूर्व सांसद, विधायक/ पूर्व विधायक गण, 2022 विधानसभा चुनाव एवं 2019 लोकसभा चुनाव के सभी प्रत्याशी गण, फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष/चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के समस्त प्रवक्ता गण उपस्थित रहेंगे.

कार्यक्रम में शामिल होने वालों में पार्टी के कद्दावर नेता प्रमोद तिवारी, हाल ही में पार्टी में शामिल हुए नकुल दुबे, आचार्य प्रमोद कृष्णन, उत्तर प्रदेश से पार्टी के विधायक वीरेंद्र चौधरी और आराधना मिश्रा मोना, पीएल पुनिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के शहनवाज आलम, वरिष्ठ नेता निर्मल खत्री से लेकर कई बड़े नाम शामिल हैं.

इसे भी पढे़ं-UP विधानसभा चुनाव 2022ः जड़ों को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, सोशल मीडिया टीम को किया दुरुस्त

Last Updated :Jun 1, 2022, 4:08 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details