उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

यूपी में लोगों को जोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक चलाएगी अभियान, बड़े नेताओं की होगी नजर

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Dec 7, 2023, 3:41 PM IST

भाजपा प्रदेश में दो करोड़ से अधिक लोगों को नमो ऐप से जोड़कर 'विकसित भारत एंबेसडर' (Vikas Bharat Ambassador) बनाएगी. यह अभियान सात दिसंबर से शुरू होगा.

Etv Bharat
Etv Bharat

भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक चलाएगी अभियान

लखनऊ :यूपी में भाजपा दो करोड़ से अधिक लोगों को विकसित भारत एंबेसडर बनाएगी. इसके लिए लोगों को नमो ऐप से जोड़ा जाएगा. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी. यह अभियान गुरुवार से शुरू हो रहा. दो करोड़ लोगों को इस नए अपडेट से जोड़ा जाएगा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सीधे इसकी मॉनिटरिंग करेंगे. बूथ स्तर तक इस पर काम किया जाएगा.




अहम जिम्मेदारियां दी गईं : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दो करोड़ से अधिक लोगों को नमो एप से जोड़कर 'विकसित भारत एम्बेसडर' बनाएगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को नमो एप पर 'विकसित भारत एम्बेसडर' नामक मॉड्यूल लांच कर रहे हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, मोदी एप के राष्ट्रीय संयोजक कुलदीप सिंह चहल, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी तथा सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, ब्लाक प्रमुखों को संबंध में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं.


प्रत्येक कार्यकर्ता को नमो एप से है जोड़ना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता को नमो एप से जोड़ना है. इसके साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा अधिक से अधिक लोगों को विकसित भारत एम्बेसडर बनाना है. उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत एम्बेसडर' मॉड्यूल सात दिसम्बर से लांच होगा. अभियान के तहत बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता के मोबाइल में नमो एप डाउनलोड कराना है. इसके साथ ही अभियान चलाकर 'विकसित भारत एम्बेसडर' मॉड्यूल से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है. उन्होंने कहा कि प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल से लेकर बूथ तक के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद व विधायक से लेकर सभी जनप्रतिनिधि दो करोड़ लोगों को अभियान से जोड़ने के लक्ष्य से अधिक परिणाम देने में सहभागी बनेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details