उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

ताजमहल में मुफ्त प्रवेश पर अफरातफरी, पुलिस ने सैलानियों पर बरसाई लाठियां

By

Published : Aug 11, 2022, 6:59 PM IST

Updated : Aug 11, 2022, 8:52 PM IST

etv bharat
ताजमहल

20:18 August 11

पुलिस ने सैलानियों पर बरसाई लाठियां

ताजमहल

आगराः रक्षाबंधन की छुट्टी के चलते गुरुवार को ताजमहल पर सैलानियों का सैलाब उमड़ा. सुबह से शाम तक ताजमहल के पश्चिमी और पूर्वी गेट पर एंट्री के लिए पर्यटकों की लंबी लंबी कतार लगी रही. हालात ऐसे रहे कि, ताज में प्रवेश लेने के लिए पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों में होड़ मची रही. पहले ही सैलानियों की भीड़ को लेकर ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए, जिससे कतार में लगे सैलानी अव्यवस्था न फैलाएं.

पढ़ेंः ताज महल में बंदर ने महिला पर्यटकों पर किया हमला

18:52 August 11

गुरुवार शाम होते-होते घंटों से कतार में लगे सैलानियों का सब्र जवाब दे गया. ताजमहल के पश्चिमी गेट पर ताजमहल में प्रवेश के लिए सैलानियों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई. यह देखकर पुलिस और पीएसी के जवानों ने सैलानियों को समझाने का प्रयास किया. समझाने के बाद बेकाबू भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिसकर्मियों ने बलप्रयोग किया. बता दें, कि आजादी का अमृत महोत्सव के चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी के साथ ही देश के सभी संरक्षित स्मारकों को पर्यटकों के लिए फ्री कर दिया है. यही वजह है कि, हर दिन आगरा में ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा समेत अन्य स्मारकों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है.

ताजमहल में लाठीचार्ज

पुलिस और पीएसी के जवानों ने धक्का-मुक्की कर रहे सैलानियों पर लाठियां बरसाईं. इतना ही नहीं, ताजमहल में उमड़ी भीड़ से कई बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गए, जिन्हें पुलिस, एएसआई और सीआईएसएफ के जवानों ने परिजनों के सुपुर्द किया. एएसआई के अधिकारियों के मुताबिक करीब 50 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने रक्षाबंधन पर ताजमहल का दीदार किया है.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated : Aug 11, 2022, 8:52 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details