उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

खेल आपको धैर्य के साथ परिश्रम करना सिखाता है: पीयूष दुबे

By

Published : Sep 20, 2021, 10:12 PM IST

indian-hockey-team-coach-piyush-dubey-reaches-mathura

भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच पीयूष दुबे आज कान्हा की जन्मस्थली मथुरा पहुंचे. बृज वासियों ने पीयूष दुबे का जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा कि खेल आपको धैर्य के साथ परिश्रम करना सिखाता है.

मथुरा:भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच पीयूष दुबे सोमवार को कान्हा की जन्मस्थली मथुरा पहुंचे. बृज वासियों ने पियूष दुबे का जोरदार स्वागत किया. बृज के लोगों का प्रेम और स्नेह को देखते हुए पियूष दुबे ने कहा मैं कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं. उन्होंने कहा कि बृज में आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. टोक्यो ओलंपिक में जिस तरह भारतीय हॉकी टीम ने अपना प्रदर्शन किया, वो काफी सराहनीय था. जीत के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और लोगों का प्यार होता है.

मथुरा में भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच पीयूष दुबे का जोरदार स्वागत


टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पीयूष दुबे सोमवार को मथुरा पहुंचे और निजी होटल में दुबे का बृज वासियों ने जोरदार स्वागत किया. पीयूष दुबे ने कहा ब्रज वासियों ने मुझे बहुत प्यार दिया है. मैं हाथरस जनपद के सादाबाद क्षेत्र का रहने वाला हूं. टोक्यो में हुए ओलंपिक गेम में भारतीय हॉकी टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और मेडल भी जीता.

हॉकी टीम के सहायक कोच पीयूष दुबे ने युवाओं से हॉकी खेलने की अपील की. उन्होंने कहा खेल से खिलाड़ी का सर्वांगीण विकास होता है. पढ़ाई से केवल एक तरफा विकास होता है. खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है. धैर्य, परिश्रम करना सिखाता है. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने खेलों के प्रति बहुत अच्छा माहौल बनाया है. यदि युवा और बच्चे खेल के प्रति अपनी रुचि रखेंगे तो उनका भविष्य उज्जवल बनेगा. माता-पिता बच्चों को खेलकूद में अवश्य भेजें.

ये भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव: पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नाम पर उठाया सवाल


हॉकी कोच पीयूष दुबे ने कहा कि मुझे मथुरा में आकर बहुत अच्छा लग रहा है और मैं पास के जिले हाथरस के सादाबाद का रहने वाला हूं. जब किसी खिलाड़ी को सफलता मिलती है तो उसके पीछे उसकी कड़ी मेहनत, परिश्रम और धैर्य के साथ लोगों की उम्मीद भी होती है. टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. ब्रॉन्ज मेडल जीतकर हॉकी टीम ने भारत का नाम रोशन किया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details