उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

राष्ट्रपति चुनाव: राजा भैया का ऐलान, जनसत्ता दल के दोनों विधायक करेंगे द्रौपदी मुर्मू का समर्थन

By

Published : Jul 9, 2022, 9:12 AM IST

Updated : Jul 9, 2022, 10:21 AM IST

राष्ट्रपति चुनाव में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दोनों विधायक एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देंगे.

etv bharat
raja bhaiya on presidential election

लखनऊ: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raghuraj Pratap Singh) ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि पार्टी के दोनों विधायक एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु का समर्थन करेंगे.

ये भी पढ़ें- वाराणसी सीरियल ब्लास्ट: आतंकी वलीउल्लाह ने फांसी की सजा को हाईकोर्ट में दी चुनौती

राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है. उन्हें वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल सहित कई अन्य दलों ने समर्थन देने का फैसला किया है. आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो उनका राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है. मुर्मू यदि राष्ट्रपति बनती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated : Jul 9, 2022, 10:21 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details