राजस्थान

rajasthan

गणतंत्र दिवस समारोह: 30 जिलों में मंत्री और उप मुख्य सचेतक तो 3 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

By

Published : Jan 19, 2022, 7:57 PM IST

Updated : Jan 19, 2022, 8:06 PM IST

गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebration In Rajasthan) के लिए प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है. जिसके अनुसार 30 जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों और उप मुख्य सचेतक को अधिकृत किया गया है. जबकि प्रदेश के 3 जिलों में जिला कलेक्टर को झंडारोहण की जिम्मेदारी दी गई है.

Flag hoisting on Republic Day
Flag hoisting on Republic Day

जयपुर. प्रदेश में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebration In Rajasthan) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कोरोना संक्रमण के बीच गाइडलाइन के अनुसार इस बार सादगीपूर्ण तरीके से यह समारोह आयोजित होगा. राज्य स्तरीय समारोह में जहां राज्यपाल कलराज मिश्र ध्वजारोहण करेंगे. वहीं 30 जिलों में गहलोत सरकार के मंत्री और उप मुख्य सचेतक झंडारोहण करेंगे. तीन जिले ऐसे भी हैं जहां पर जिला कलेक्टर को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है.

इनको मिली जिलों की जिम्मेदारी

1. बुलाकी दास कल्ला - बीकानेर
2. शांति धारीवाल - कोटा
3. हेमाराम चौधरी - बाड़मेर
4. परसादी लाल - दौसा
5. लालचंद कटारिया - अजमेर
6. महेंद्रजीत सिंह मालवीय - बांसवाड़ा
7. महेश जोशी - पाली
8. रामलाल जाट - भीलवाड़ा
9. प्रमोद भाया - बारां
10. विश्वेंद्र सिंह - भरतपुर
11. रमेश मीणा - करौली
12. उदयलाल आंजना - चित्तौड़गढ़
13. प्रताप सिंह खाचरियावास - उदयपुर
14. शाले मोहम्मद - जैसलमेर
15. ममता भूपेश - झुंझुनू
16. भजन लाल जाटव - सवाई माधोपुर
17. टीकाराम जूली - अलवर
18. गोविंद राम मेघवाल -गंगानगर
19. शकुंतला रावत - सीकर
20. बृजेंद्र ओला - चूरू
21. मुरारी लाल मीणा - प्रतापगढ़
22. राजेंद्र गुढ़ा - टोंक
23. जाहिदा खान - धौलपुर
24. अर्जुन बामनिया - डूंगरपुर
25. अशोक चांदना - बूंदी
26. भंवर सिंह भाटी - राजसमंद
27. राजेंद्र यादव - नागौर
28. सुखराम बिश्नोई - जालोर
29. सुभाष गर्ग - जोधपुर और
30. महेंद्र चौधरी - सिरोही में करेंगे ध्वजारोहण

झालावाड़- डॉ .भारती दीक्षित, जयपुर- राजन विशाल और हनुमानगढ़- नथमल डिडेल कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण करेंगे.

यह भी पढ़ें - Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका, IB अलर्ट

Last Updated : Jan 19, 2022, 8:06 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details