मध्य प्रदेश

madhya pradesh

इस बार सबसे अधिक 13 फीसदी महिलाओं ने ठोंकी ताल, जानिए चुनावों में महिला उम्मीदवारों की स्थिति

By

Published : Mar 10, 2022, 11:30 AM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम में 10 मार्च को घोषित होंगे. नेताओं के साथ जनता को भी परिणाम का इंतजार हैं. आइए जानते हैं कि इस बार कितनी महिलाएं मैदान में हैं और अब तक हुए विधानसभा चुनाव में कितनी महिलाएं जीतकर विधानसभा तक पहुंची हैं.

status of women candidates in up politics
यूपी चुनाव में महिलाएं

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में आधी आबादी की चर्चा सबसे अधिक हुई. क्योंकि इस बार सबसे अधिक महिला उम्मीदवारों ने चुनाव में ताल ठोंकी. प्रियंका गांधी के 40 फीसद महिलाओं को चुनाव में हिस्सेदारी देने के बाद सभी दलों को इस नीति पर चलना पड़ा. जिसकी वजह से जहां 2017 के विधानसभा चुनाव में 8.89 फीसद महिला उम्मदीवारों ने चुनाव लड़ा था. वहीं, 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में 13 फीसदी महिला चुनावी मैदान में थीं. 2017 विधानसभा चुनाव में जहां 472 महिला उम्मीदवारों में से 42 जीत हासिल करने में सफल हुई थीं. वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव में 560 यानी 13 फीसदी महिला उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 10 मार्च को होगा.

यूपी विधानसभा चुनाव 2022

इसे भी पढ़ें-किसानों के मुद्दे पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिड़ा रहा सियासी संग्राम, जानें क्या रही जमीनी हकीकत

कांग्रेस ने 39 फीसद महिलाओं को दिया टिकट
गौरतलब है कि चुनाव की घोषणा होने से पहले ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने 40 फीसद महिलाओं को भागीदारी देने की घोषणा की थी. प्रियंका गांधी की इस घोषणा पर राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा हुई थी. विपक्ष ने कांग्रेस के 40 फीसद महिला उम्मीदवारों को टिकट देने की घोषणा पर सपा और भारतीय जनता पार्टी ने जमकर निशाना साधा था. दोनों दलों के नेता आए दिन कहते थे कि भाजपा के पास महिला कार्यकर्ता ही नहीं है तो टिकट किसे देंगी. हालांकि प्रियंका गांधी ने अपने वादे के मुताबिक चुनावी मैदान में महिला उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में 39 फीसदी यानी 155 महिलाओं को टिकट दिया. इसी तरह निर्दलीय 98, बसपा 37, भाजपा 45, समाजवादी पार्टी 42, आप 30, आजाद सामाज पार्टी (कांशीराम) 6, अससुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम 5, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 1, अपना दल (एस) 3, राष्ट्रीय लोक दल 2, अन्य छोटे दलों से 136 महिला उम्मीदवार यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव में हिस्सा लिया.

यूपी विधानसभा चुनाव 2022

217 में 42 महिलाएं जीतकर पहुंची थीं विधानसभा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में 401 सीट पर 472 महिला उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी. जिसमें 110 महिला उम्मीदवार प्रमुख दल की थीं. इस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 31, बहुजन समाज पार्टी ने 21, भाजपा ने 46 और कांग्रेस ने 12 महिला उम्मीदवारों पर दांव लगाया था. जबकि 335 महिला उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ा था. इसमें से 8.89 फीसदी यानी 42 महिलाएं जीतकर विधानसभा पहुंची थीं. 2017 के चुनाव में सबसे अधिक 32 महिला उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी से विजयी हुईं थी. जबकि सपा से 1, कांग्रेस से 2, बसपा से 2 और निर्दलीय 1 महिला ने चुनाव जीता था. इस चुनाव में 367 महिला उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी.

1957 से 2017 तक विधानसभा में महिलाएं

वर्षमहिला उम्मीदवारविजेताजमानत जब्तसफल (%)
1957 39 18 --- 46.15
1962 61 20 28 32.78
1967 39 6 21 15.38
1969 55 18 22 32.72
1974 92 21 60 22.82
1977 63 11 58 17.06
1980 85 23 53 27.05
1985 168 31 108 18.45
1989 201 18 163 8.96
1991 226 10 197 4.42
1993 253 14 217 5.53
1996 190 20 132 10.53
2002 344 26 269 7.56
2007 370 23 305 6.21
2012 583 35 487 6.0
2017 472 42 367 8.89

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ABOUT THE AUTHOR

...view details