मध्य प्रदेश

madhya pradesh

MP Weather Update: बढ़ रहा है ठंड का प्रकोप, अगले हफ्ते से शीतलहर

By

Published : Dec 1, 2022, 7:16 AM IST

मध्य प्रदेश में दिसंबर के महीने में सर्दी का सितम और बढ़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो से तीन दिनों में रात के साथ ही दिन के तामपान में भी गिरावट दर्ज होगी. इसके साथ ही कई जिलों में सर्द हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर करेंगी. प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान पचमढ़ी और रायसेन में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले सप्ताह से शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है [MP cold wave]

Etv Bharat
Etv Bharat

भिंड/भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में ठंडक बरकरार है, पिछले 24 घन्टों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा. न्यूनतम तापमानों में सभी सम्भागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. वहीं जबलपुर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा तथा शेष सम्भागों के जिलों में सामान्य रहा. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी और रायसेन में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, गुरुवार को प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट आने की सम्भावना जतायी जा रही है. [MP Weather report]

भोपाल-यहां बुधवार को मौसम सामान्य रहा. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, गुरुवार को मौसम में सुबह और शाम तापमान में हल्की ठंडक रहेगी, दोपहर 3 से 4 बजे के बीच अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और रात में पारा न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की सम्भावना है.

इंदौर- इंदौर में बुधवार को ठंडक के बावजूद पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस और शहर का न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, आज गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और शाम को ठंडक बढ़ने के साथ न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

जबलपुर- पिछले चौबीस घंटों में जबलपुर में सर्दी में मामूली कमी दर्ज हुई. न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा. गुरुवार को भी संस्कारधानी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और शाम को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की सम्भावना है.

MP Weather Update: हो जाइए तैयार, अब पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड..

ग्वालियर- बुधवार को ग्वालियर संभाग में भी ठंडक में मामूली कमी दर्ज हुई. बुधवार को ग्वालियर का अधिकतम पारा 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आज गुरुवार को तापमान दिन में अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस से शाम को हल्की ठंडक बढ़ने से न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. [MP Weather Update]

ABOUT THE AUTHOR

...view details