मध्य प्रदेश

madhya pradesh

MP Mayor Election 2022: जबलपुर से कांग्रेस, भाजपा के मेयर प्रत्याशी हैं करोड़पति! जामदार, शिवराज के करीबी तो अन्नू हैं विवेक तंखा की पहली पसंद

By

Published : Jul 16, 2022, 9:03 PM IST

जबलपुर से कांग्रेस और भाजपा के महापौर प्रत्याशियों के पास करोड़ों की संपत्ति है. भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र जामदार जहां सीएम शिवराज के करीबी हैं, तो वहीं कांग्रेस महापौर के प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू राज्यसभा सांसद विवेक तंखा की पहली पसंद हैं. दोनों ही महापौर पद के प्रत्याशियों के बारे में जाने वो सब जो जरुरी है.

Jabalpur Mayor Election 2022
जबलपुर मेयर चुनाव 2022

जबलपुर।कांग्रेस और भाजपा के जबलपुर से महापौर प्रत्याशी करोड़पति हैं. कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू के पास जहां खुद का और पत्नी दोनों का मिलाकर साढ़े छह करोड़ से ज्यादा है धन है, तो वहीं भाजपा के डॉ. जितेंद्र जामदार के पास खुद और पत्नी की संपत्ति मिलाकर करीब साढ़े 11 करोड़ के धन के मालिक हैं. भाजपा प्रत्याशी जहां पेशे से चिकित्सक हैं, तो वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी व्यवसाई हैं. दोनों, हथियारों के मालिक हैं. दोनों के पास कार है. डॉ. जामदार दंपति के पास जगत बहादुर और उनकी पत्नी के मुकाबले अधिक जेवरात हैं. डॉ. जितेंद्र जामदार के पास पिस्टल और बारह बोर की बंदूक है, जबकि अन्नू के पास रिवाल्वर है.

जबलपुर मेयर चुनाव 2022

भाजपा महापौर प्रत्याशी की जानकारी:भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र जामदार पेशे से चिकित्सक हैं. बीजे मेडिकल कॉलेज पुणे महाराष्ट्र से उन्होंने एमएस की डिग्री हासिल की है. उनकी सालाना आय करीब 18 लाख रुपए है. उनके नाम पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की कुल संपत्ति है. उन्होंने अलग-अलग कामों के लिए एक करोड़ 9 लाख रुपए से ज्यादा का बैंक लोन भी ले रखा है. वहीं शपथ पत्र में उन्होंने अपने ऊपर किसी प्रकार का आपराधिक प्रकरण नहीं होने का प्रमाण दिया है.

Sagar Mayor Election 2022: क्या है सागर नगर निगम का इतिहास, कितने पढ़े लिखे हैं प्रत्याशी, कितनी है संपत्ति

सीएम शिवराज के करीबी हैं जामदार:जबलपुर से महापौर प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र जामदार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सबसे करीबी भी माना जाता है. वहीं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष के साथ राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त है. सीएम शिवराज सिंह के खास लोगों में उनका नाम शामिल है. नर्मदा परिक्रमा यात्रा के प्रभारी भी जामदार रह चुके हैं. पेशे से डॉक्टर होने के चलते भी उनकी एक सामाजिक छवि है. शहर में चिकित्सकीय पेशे से जुड़े लाेगाें का बड़ा समर्थन उनके साथ है. साथ ही संघ के भी वे खास माने जाते हैं. पूर्व में वे पश्चिम विधानसभा से विधायक पद का भी दावा कर चुके हैं, तब उन्हें महापौर प्रत्याशी बनाने का आश्वासन दिया गया था.

भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी की जानकारी:कांग्रेस के प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू व्यवसाय करते हैं. उन्होंने बीकॉम की डिग्री रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. उन्होंने अपनी सालाना आय करीब सात लाख रुपए दर्शायी है. यदि उनकी चल और अचल संपत्ति को मिलाकर देखा जाए तो उनके पास करीब 3 करोड़ 65 लाख रुपए हैं. भाजपा प्रत्याशी जामदार की तरह कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू ने भी बैंक से लोन लिया है. इस लोन की राशि तकरीबन एक करोड़ 85 लाख रुपए बताई गई है. इनके ऊपर भी कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है. जगत बहादुर सिंह कांग्रेस के एक सक्रिय कार्यकर्ता हैं जो कि राज्यसभा सांसद विवेक तंखा और पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट की पहली पसंद भी कहे जाते हैं.

कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू
एमपी मेयर चुनाव 2022

नामांकन में शामिल जानकारी
पार्टी - भाजपा.
नाम -डॉ.जितेन्द्र जामदार.
उम्र - 65 साल.
शिक्षा - एमबीबीएस, एमएस.
स्वयं की आय - 6 करोड़ 38 लाख 85 हजार 111 रुपए.
पत्नी की आय - 5 करोड़ 23 लाख 02 हजार 021 रुपए.
पुत्र की आय - निरंक.
कर्ज स्वयं - 1 करोड़ 9 लाख 77 हजार 313 रुपए.
पत्नी का कर्ज - 1 करोड़ 34 लाख 89 हजार 641 रुपए.
अस्पताल भवन के मालिक
आपराधिक मामला -निरंक.
पत्नी के नाम वाहन -मारुती जेन, एसटीलो.
स्वयं जेवरात -100 ग्राम सोना.
पत्नी के जेवरात - 540 ग्राम सोना.
हथियार - 25 बोर पिस्टल, 12 बोर एक नाल बंदूक

नामांकन में शामिल जानकारी
पार्टी - कांग्रेस.
नाम -जगत बहादुर सिंह अन्नू.
उम्र - 50 साल.
शिक्षा - बीकॉम.
स्वयं की आय - 4 करोड़ 90 लाख 18 हजार 598 रुपए.
पत्नी की आय - 1 करोड़ 86 लाख 55 हजार 548 रुपए.
पुत्र की आय - 1 लाख 98 हजार 545 रुपए.
कर्ज स्वंय - 1 करोड़ 85 लाख 70 हजार.
पत्नी का कर्ज - 18 लाख 45 हजार.
आपराधिक मामला - निरंक.
हथियार - रिवाल्वर 32 बोर.
स्वयं जेवरात -सोना 10 तोला, चांदी 5 किलो.
पत्नी के जेवरात -सोना 20 तोला, चांदी 10 किलो, हीरा एक नग
वाहन - K10, आल्टो

ABOUT THE AUTHOR

...view details