मध्य प्रदेश

madhya pradesh

Independence Day 2022 यूरोप की सबसे ऊंची माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर तिरंगा फहराएगी MP की बेटी, खास होगा भावना का अमृत महोत्सव

By

Published : Aug 13, 2022, 5:39 PM IST

MP Daughter Hoist tricolor on Mount Elbrus

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली भावना डेहरिया मध्यप्रदेश की प्रथम महिलाओं में से एक है. अब आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होते हुए भावना अपने देश का तिरंगा झंडा दुनिया की ऊंची चोटियों में शुमार माउंट एल्ब्रुस पर लहराने जा रही हैं. Har Ghar Tiranga Campaign, Azadi Ka Amrit Mahotsav, Indian Independence Day, MP Daughter Hoist tricolor on Mount Elbrus

छिंदवाड़ा। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर मध्यप्रदेश का नाम दुनिया में रोशन करने वाली भावना डेहरिया अब आजादी का अमृत महोत्सव भी अपने अंदाज से मनाएंगी. 15 अगस्त को वे यूरोप की सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एल्ब्रुस तिरंगा फहराएंगी. भावना डेहरिया छिंदवाड़ा के तामिया गांव की रहने वाली है. ईटीवी भारत ने भावना से बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि देश का तिरंगा उस चोटी पर फहराना उनके लिए गर्व की बात है. ऐसे में कई कठिनाइयां उनके सामने आने वाली है, लेकिन उसको हराते हुए वह देश का झंडा सबसे ऊंची चोटी में शुमार रूस के माउंट एल्ब्रुस पर लहराएंगी.

हर घर तिरंगा अभियान

माउंट एल्ब्रुस पर भारत का फहराएगा तिरंगा:हमारी आन बान शान का प्रतीक तिरंगा देश में तो हर घर में लहरा रहा है, लेकिन देश की एक बेटी इस तिरंगे को यूरोप की सबसे ऊंची पहाड़ी चोटी में शुमार माउंट एल्ब्रुस पर लहराने जा रही हैं. पर्वतारोही भावना डेहरिया 15 अगस्त को यूरोप की 18 हजार 510 फीट ऊंची चोटी पर भारत का तिरंगा लहराएंगी. उन्होंने कहा कि यूरोप का एटमॉस्फियर अलग होता है, और इस पर्वत पर चढ़ना बड़ी कठिनाइयों का काम है. ऐसे में वहां पहुंच कर उस पर तिरंगा फहराना मेरे लिए अपने आप में गर्व की बात है.

एमपी की बेटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराएगी तिरंगा

Azadi Ka Amrit Mahotsav प्रदेश भर में हर घर तिरंगा अभियान, इंदौर में मानव श्रृंखला से बनाया देश का मानचित्र, वर्ल्ड रिकॉर्ड में होगा शामिल

माउंट एवरेस्ट पर कर चुकी है फतह:भावना इसके पहले 2019 में माउंट एवरेस्ट पर भी तिरंगा लहरा चुकी हैं. वह कहती हैं कि माउंट एवरेस्ट और एल्ब्रुस दोनों में बहुत अंतर है. माउंट एल्ब्रुस में चढ़ाई करना काफी कठिनाइयों भरा होता है, बावजूद इसके वह तैयार हैं और उनकी बस यही कोशिश है कि इस चोटी पर भी देश का तिरंगा लहराएं. भावना अभी बेस कैंप में है, और वहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें ईटीवी भारत को भेजी हैं. 30 साल की भावना डेहरिया 15 महीने की बेटी की मां भी है. बेटी के जन्म के बाद यह भावना का पहला पर्वतारोहण अभियान है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details