झारखंड

jharkhand

विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कहा- पीएम मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा, भारत बनेगा विकसित राष्ट्र

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Dec 17, 2023, 7:43 PM IST

Updated : Dec 18, 2023, 7:43 AM IST

Arjun Munda joins Vikas Bharat Sankalp Yatra. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खरसावां पहुंचे. यहां उन्होंने केंद्र की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया. इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी के विचारों को भी साझा किया. उन्होंने कहा कि आज लोगों को मोदी सरकार की गारंटी पर भरोसा है.

Fake Paneer in Hazaribag
Fake Paneer in Hazaribag

nलोगों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

सरायकेला: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खरसावां पहुंचे. यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाएं लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी पर जनता को भरोसा है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को सरायकेला खरसावां के पंचायत भवन बिटापुर प्रखंड-खरसावां में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने केंद्री की योजनाओ के बारे में लोगों को बताया. यहां उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार को सुनकर लोगों जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बतायी. इसके साथ ही भविष्य के कार्य योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक जिस विकसित भारत की परिकल्पना की है, उसे साकार करने में हम सभी देशवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. उन्होंने कहा कि जब गांव मजबूत बनेंगे तभी 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन पाएगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने की जरूरत है. यहां उन्होंने भारत संकल्प यात्रा के बारे में लोगों को बताया कि इसका मकसद ऐसे लोगों तक पहुंचना है जो अब तक केंद्री योजनाओं के योग्य हैं लेकिन उसका लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है. ऐसे लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा.

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संग जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और आम लोगों ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया और लोगों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान एल ई डी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश उपस्थित सभी लोगों ने सुना. कार्यक्रम में लाभुकों ने मेरी जुबानी, मेरी कहानी स्थानीय लोगों के साथ साझा किया.

एलईडी वाहन द्वारा आयुष्मान भारत, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, जनधन योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना, समेत अन्य सभी योजनाओं की जानकारियां दी गयी. इस कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि इन योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, वहीं सुविधाएं भी बढ़ी हैं.

Last Updated :Dec 18, 2023, 7:43 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details