झारखंड

jharkhand

Seraikela News: बीजेपी ने की कमल पुताई अभियान की शुरुआत, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 11 अप्रैल को सरकार को घुटने टेकने पर कर देंगे मजबूर

By

Published : Apr 6, 2023, 6:26 PM IST

बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है. सरायकेला में कमल पुताई अभियान की शुरुआत की गई है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी.

BJP started lotus painting campaign in seraikela
BJP started lotus painting campaign in seraikela

देखें वीडियो

सरायकेला:भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के उपलक्ष पर झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आदित्यपुर में कमल पुताई अभियान की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में व्याप्त चुनौतियों को केवल भारतीय जनता पार्टी ही डटकर सामना कर सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी चुनावी मैदान में कूदेगी. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के विशाल फौज और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश से भाजपा एक बार फिर सफल होगी.

यह भी पढ़ें:भारत को पाकिस्तान की राह पर ले जाने की हो रही कोशिश: केएन त्रिपाठी

इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार के खिलाफ फिर हमलावर तेवर दिखाए. उन्होने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और महागठबंधन वाली सरकार ठग नीति पर चल रही है. आम जनता के साथ बेरोजगार नवजवानों को छलने वाली इस सरकार को भाजपा कार्यकर्ता 11 अप्रैल को रांची सचिवालय का घेराव करते हुए सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे.

सरायकेला जिला कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे दीपक प्रकाश:प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश आदित्यपुर में आयोजित लोकसभा चुनाव के सरायकेला जिला कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे. भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में सिंहभूम के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गुरुवार को आदित्यपुर के अटल पार्क में लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के सरायकेला जिला विधान समिति कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रमुख रूप से बिहार झारखंड क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भी शरीक हुए. जहां उन्होंने कोर कमेटी के सदस्यों को चुनावी रणनीति के तहत जीत हासिल करने का मूल मंत्र दिया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 38% वोट अब तक सभी बूथों पर भाजपा के सुनिश्चित हैं, जिसे बढ़ाकर 60% करना है. इसके तहत भाजपा अब आम वोटरों के साथ बुद्धिजीवियों को विशेष रूप से भाजपा नीतियों से जोड़कर मतदाता बढ़ाने का काम करें. बूथ अध्यक्षों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले मतदान के प्रतिशत को देखते हुए सभी बूथों पर भाजपा के पक्ष में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने पर जीत आसान होगी.

यह भी पढ़ें:BJP Foundation Day: झारखंड में हर्षोल्लास के साथ मना भाजपा का 44वां स्थापना दिवस समारोह

11 अप्रैल को सचिवालय घेराव, शिक्षा मंत्री के निधन पर जताया शोक:झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के विरुद्ध 3 वर्षों से जारी संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी आगामी 11 अप्रैल को सचिवालय प्रोजेक्ट भवन घेराव कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में रांची चलने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जोरदार घेराव के साथ महागठबंधन वाली सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर किया जाएगा. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है. भाजपा के तमाम कार्यकर्ता शोक व्यक्त करते हैं और पार्टी के सभी कार्यकर्ता दिवंगत जगन्नाथ महतो के परिजन के साथ खड़े हैं. कार्यक्रम में सरायकेला जिला प्रभारी जेबी तुबिद, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, एसटी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, नगर निगम उप मेयर अमित सिंह, भाजपा आदित्यपुर मंडल वीरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें.

ABOUT THE AUTHOR

...view details