झारखंड

jharkhand

झारखंड की दीपिका ने विश्व तीरंदाजी में रचा इतिहास, अब टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड पर साधेंगी निशाना

By

Published : Jun 27, 2021, 10:24 PM IST

Updated : Jun 28, 2021, 3:15 PM IST

27 जून 2021 का दिन भारतीय तीरंदाजी के लिए स्वर्णिम दिन रहा. झारखंड की होनहार तीरंदाज बेटियों दीपिका कुमारी ने विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का डंका बजाकर इतिहास रच दिया. फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता, उसके बाद दीपिका ने एकल प्रतिस्पर्धा में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा गोल्ड मेडल भी अपना नाम कर लिया है.

Deepika got three gold in a day
दीपिका को एक दिन में तीन स्वर्ण

रांची:दीपिका कुमारी ने भारतीय तीरंदाजी के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है. फ्रांस की राजधानी पेरिस मे आयोजित विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में पहले तो दीपिका कुमारी, कमोलिका बारी और अंकिता कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का डंका बजा दिया. इसके बाद एकल प्रतिस्पर्धा में भी दीपिका ने स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक के लिए अपने इरादे जाहिर कर दिए.

ये भी पढ़ें- तीरंदाजी विश्व कप: झारखंड की खिलाड़ियों का एक बार फिर बजा डंका, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

एक दिन में तीन गोल्ड

विश्व कप तीरंदाजी प्रतियोगिता में रविवार का दिन झारखंड की बेटी दीपिका कुमारी का रहा, दीपिका ने एक दिन में तीन स्वर्ण पदक जीतकर पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया है. सबसे पहले दीपिका ने पेरिस में चल रहे विश्व कप तीरंदाजी के रिकर्व मुकाबले में झारखंड की ही दो बेटी कोमालिका बारी और अंकिता भगत के साथ स्वर्ण पदक जीता. फिर कुछ देर बाद दीपिका ने मिक्सड डबल रिकर्व प्रतियोगिता में पति अतनु दास के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक और स्वर्ण पदक को अपने नाम कर लिया. इसके बाद देश की खुशियां उस समय तीन गुनी हो गई जब दीपिका ने एकल प्रतिस्पर्धा में भी स्वर्ण पदक अपनी झोली में कर लिया.

ये भी पढ़ें- 'मन की बात' कार्यक्रम में तीरंदाज दीपिका की चर्चा, ओलंपिक के लिए पीएम ने दी शुभकामना

दीपिका को अर्जुन मुंडा ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दीपिका को उनकी सफलता के लिए बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने दीपिका की बचपन की एक पुरानी तस्वीर को भी जारी किया. उन्होंने कहा आज का दिन भारतीय तीरंदाजों के लिए स्वर्णिम दिन है.

तीरंदाज दीपिका कुमारी की पुरानी तस्वीर

अर्जुन मुंडा को पिता का दर्जा देती है दीपिका

दरअसल, दीपिका की सफलता के पीछे अर्जुन मुंडा का ही हाथ माना जाता है. तीरंदाज दीपिका भी अर्जुन मुंडा को पिता का दर्जा देती हैं. वो कहती हैं अगर अर्जुन मुंडा उनके जीवन में नहीं रहते तो वह इस मुकाम को हासिल नहीं कर पाती. ये सच है की संघर्ष के दिनों में अर्जुन मुंडा ने जिस तरह दीपिका की मदद की उसका उदाहरण कम ही मिलता है. पूर्व केंद्रीय मंत्री की सानिध्य का ही असर है कि दीपिका पूरे भारत का गौरव बन गई है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जारी की पुरानी तस्वीर

प्रधानमंत्री ने भी मन की बात में क्या दीपिका का जिक्र
आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में दीपिका और प्रवीण यादव जैसे तीरंदाजो के संघर्ष का जिक्र कर रहे थे. उस समय दीपिका स्वर्ण पदक पर निशाना साध रही थी. अर्जुन मुंडा ने भी उम्मीद जताई है कि टोक्यो ओलंपिक में भी भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन होगा. खासकर झारखंड के खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन करेंगे.

Last Updated : Jun 28, 2021, 3:15 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details