झारखंड

jharkhand

Khunti News: बाबा आम्रेश्वर धाम में महिला कावरियों का जत्था, चंद्रयान की सफलता पर भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने की पूजापाठ

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Aug 27, 2023, 11:25 AM IST

मिशन चंद्रयान की सफलता पर भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य खूंटी के बाबा आम्रेश्वर धाम पैदल पहुंची. बाबा भोलेनाथ की पूजा करने के बाद कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चंद्रयान 3 ने चंद्रमा में पताका लहराया, इसी प्रकार 2024 के चुनाव में एक बार फिर से झंडा लहराएंगे.

After Chandrayaan 3 landing Jharkhand BJP Mahila Morcha leaders reached on foot Baba Amreshwar Dham in Khunti
खूंटी

खूंटीः राजधानी से 60 से अधिक महिला कावरियों का जत्था बाबा आम्रेश्वर धाम शनिवार को पहुंचीं. यह कांवर यात्रा भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद खूंटी के आम्रेश्वर धाम में आकर पूजा की. यहां उन्होंने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिये भगवान भोलेनाथ की पूजापाठ कर धन्यवाद दिया. साथ ही राज्य की खुशहाली की कामना की.

इसे भी पढ़ें- चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, वैज्ञानिक सोहन यादव की माता को लोगों ने दी बधाई

खूंटी के बनई नदी से जल उठाकर पैदल ही महिलाओं ने बोल बम का उदघोष करते हुए बाबा आम्रेश्वर धाम पहुंचीं. इसके पहले खूंटी के बनई नदी में पूजा अर्चना कर संकल्प लिया और फिर बाबा आम्रेश्वर धाम के लिए निकल पड़े. यहां पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. साथ ही परिसर के अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना कर‌ ईश्वर से पूरे देश की सुख शांति के लिए कामना की.

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह ने बताया कि बहुत खुशी की बात है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चंद्रमा की सफलता का गौरव देश को प्राप्त हुआ है. लेकिन इसे भी अधिक गौरव की बात है कि इस चंद्रयान 3 की चंद्र यात्रा को सफल बनाने में 54 मातृ शक्ति महिलाएं इसमें योगदान दिया है. इस प्रकार भाजपा महिला मोर्चा मातृशक्ति को आगे बढ़ाने में पीछे नहीं रहेगी.

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की ग्रामीण जिलाध्यक्ष माधुरी देवी ने बताया कि पहले के बाबा आम्रेश्वर धाम और आज के दिनों में आम्रेश्वर धाम में काफी अंतर है. बाबा आम्रेश्वर धाम का काफी विकास हुआ है. जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की प्रमुख सुचिता सिंह ने कहा कि यह कांवर यात्रा रांची के पहाड़ी‌ मंदिर से निकली और आम्रेश्वर धाम में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.

उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा हुई कि चंद्रयान 3 का सफल यात्रा हुआ. चंद्रमा पर सफल लैंडिंग होने की सफलता का श्रेय बाबा भोलेनाथ को जाता है. बाबा आम्रेश्वर धाम में बाबा भोलेनाथ का झारखंड प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लेने आए थे. ये आशीर्वाद लेकर महिला मोर्चा जा रही है कि झारखंड प्रदेश में स्थिर और सशक्त सरकार बनाने में सफलता मिलेगी. भाजपा की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने कहा कि जिस प्रकार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चंद्रयान 3 चंद्रमा में पताका लहराया है उसी प्रकार 2024 चुनाव में भी विजयी पताका लहराएंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details