झारखंड

jharkhand

दुमका में भाजपा एसटी मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर शुरू, बाबूलाल मरांडी ने सोरेन परिवार पर साधा निशाना

By

Published : Sep 23, 2022, 1:39 PM IST

Updated : Sep 23, 2022, 4:53 PM IST

BJP ST Morcha training camp started in Dumka

दुमका में झारखंड प्रदेश भाजपा एसटी मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई(BJP ST Morcha training camp started in Dumka). उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी कार्यकर्ताओं में जोश भरा.

दुमकाः झारखंड प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से दुमका में शुरू हुआ(BJP ST Morcha training camp started in Dumka). यह कार्यक्रम शहर के सिटी गार्डन में आयोजित किया गया है. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई. इसमें प्रमुख तौर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य समीर उरांव, झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, दुमका सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, पूर्व मंत्री विमला प्रधान के साथ एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव शिरकत कर रहे हैं.

तीन दिनों तक चलेगा कार्यक्रमः यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा और इसके तीसरे दिन एसटी मोर्चा के झारखंड प्रदेश के कार्यसमिति की बैठक भी होगी. जानकारी के मुताबिक तीसरे दिन केंद्र सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

देखें पूरी खबर
उद्घाटन सत्र में बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधितःकार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया. बाबूलाल ने कहा कि झारखंड में जो हेमंत सोरेन की सरकार चल रही है. उन्हें यहां के लोगों के हितों से कोई मतलब नहीं है. वह अपनी जेब भरने के लिए ही काम कर रहे हैं. राज्य की खनिज संपदा का दोहन कर रहे हैं साथ जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. यह सोरेन परिवार राज्य को लूटने में लगा है. उन्होंने सौ से अधिक जगह जमीन खरीद रखी है. आप इस सरकार के काले चिट्ठे को जनता तक ले जाएं.
Last Updated :Sep 23, 2022, 4:53 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details