झारखंड

jharkhand

रांची में धूमधाम से मनाया जा रहा है धोनी का जन्म दिन, केक काटकर शुभकामनाएं दे रहे हैं फैंस

By

Published : Jul 7, 2022, 1:58 PM IST

Mahendra Singh dhoni fans celebrated birthday

रांची में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है. फैंस केक काटकर उनको 41वीं जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.

रांची: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 41वां जन्मदिन है. इस दिन को धोनी के फैन हरेक साल बड़े धूमधाम के साथ मनाते हैं. वैसे तो विश्व भर में उनके चाहने वाले हजारों लाखों में है लेकिन रांची के रहने सुबोध उनके खास फैन में से एक हैं. सुबोध प्रत्येक साल की तरह इस बार भी महेंद्र सिंह धोनी का बर्थ-डे खास अंदाज में मना रहे हैं.

ये भी पढे़ं:- मिलिए महेंद्र सिंह धोनी के जबरा फैन सुबोध से, माही का भी इनसे है खास लगाव

खिलाड़ियों के साथ काटा केक: महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर सुबोध ने अपने क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों के साथ केक काटा और माही को हैप्पी बर्थडे कहा. इस दौरान खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया और अपने फेवरेट महेंद्र सिंह धोनी के प्रति गजब का प्यार भी दिखा .सुबोध कहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को देखकर ही वह क्रिकेट खेलना शुरू किया है और आज वह एक सफल क्रिकेटर के साथ-साथ कई बच्चों को ट्रेनिंग भी दे रहे हैं. प्रत्येक वर्ष माही के जन्म दिवस के अवसर पर वह इन्हीं क्रिकेटरों के साथ उनका जन्म दिवस मनाते आ रहे हैं .इस बार यह जन्म दिन थोड़ा खास है .क्योंकि उनके घर के ठीक सामने ही वह अपने एकेडमी में उनका 41 वां जन्म दिवस मना रहे हैं.

देखें पूरी खबर

धोनी के जबरा फैन हैं सुबोध:बिहार हाजीपुर के रहने वाले सुबोध को धोनी का जबरा फैन कहा जाता है. 8 साल पहले सुबोध रांची आएं और हरमू स्थित महेंद्र सिंह धोनी के घर के आस-पास ही किराए के कमरे में रहने लगे. सुबोध की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी को देखकर ही उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया. सुबोध एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं और स्टेट लेवल के कई टूर्नामेंट भी खेल चुके हैं. उन्होंने भारतीय टीम के सदस्य ईशान किशन के साथ भी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है. उनका सपना था कि वह भी भारतीय टीम में क्रिकेट खेले. हालांकि उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया. ऐसे में अब सुबोध माही के नाम से अपना क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर चलाते हैं.

केक काटकर मनाया गया माही का जन्मदिन

ABOUT THE AUTHOR

...view details