मिलिए महेंद्र सिंह धोनी के जबरा फैन सुबोध से, माही का भी इनसे है खास लगाव

author img

By

Published : Jul 7, 2022, 5:04 AM IST

Subodh is special fan of Mahendra Singh Dhoni

रांची में महेंद्र सिंह धोनी का एक स्पेशल फैन है सुबोध. माही की दीवानगी सुबोध में इतनी ज्यादा है कि इसके लिए इन्होंने अपना घर छोड़ दिया और रांची में रहने लगे. धोनी भी अपने इस फैन का खास ख्याल रखते हैं.

रांची: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के वैसे तो करोड़ों फैंस हैं, लेकिन कुछ फैन ऐसे हैं जो उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं. उन्हीं में से एक सुबोध कुशवाहा भी हैं. सुबोध महेंद्र सिंह धोनी के जबरा फैन हैं. उनके कमरे में भगवान की तस्वीर के साथ महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी दिखाई देती है.

ये भी पढ़ें: IPL ऑक्शन से पहले MS Dhoni ने हाथ में उठाई पिस्तौल और तान दिया, देखिए फिर क्या हुआ

धोनी के जबरा फैन सुबोध बिहार हाजीपुर का रहने वाले हैं. महेंद्र सिंह धोनी के प्रति उनका लगाव उन्हें रांची तक खींच लाया है. 8 साल पहले सुबोध रांची आएं और हरमू स्थित महेंद्र सिंह धोनी के घर के आस-पास ही किराए के कमरे में रहने लगे. हरमू मैदान को क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए चुना और अपने भगवान की एक झलक पाने के फिराक में रहने लगे. सुबोध की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी को देखकर ही उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया. सुबोध एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं और स्टेट लेवल के कई टूर्नामेंट भी खेल चुके हैं. उन्होंने भारतीय टीम के सदस्य ईशान किशन के साथ भी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है. उनका सपना था कि वह भी भारतीय टीम में क्रिकेट खेले. हालांकि उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया. ऐसे में अब सुबोध माही के नाम से अपना क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर चलाते हैं.

देखें वीडियो
सुबोध कहते है कि लंबे समय से वह महेंद्र सिंह धोनी से मिलने की कोशिश कर रहे थे. अपने भगवान की साक्षात दर्शन के लिए उन्होंने कई बार कोशिश भी की. उनका सपना 2021 में पूरा हुआ और तब से यह सिलसिला जारी है. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी से मिलने का कई बार सुबोध को मौका मिला. महेंद्र सिंह धोनी भी सुबोध को जानने और पहचानने लगे. इसी बीच भक्त और भगवान के बीच प्यार और गहरा हो गया जब दुबई में आयोजित आईपीएल मैच के दौरान सुबोध को दुबई से महेंद्र सिंह धोनी ने फोटोग्राफ किया हुआ एक जर्सी किसी के हाथों रांची भिजवाया. उसके बाद तो सुबोध का महेंद्र सिंह धोनी के प्रति प्रेम और बढ़ गया. धोनी से जुड़े कई यादें सुबोध के पास है. प्रत्येक वर्ष 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी के जन्म दिवस के अवसर पर सुबोध धूमधाम से जन्मदिन भी मनाते हैं.
Subodh is special fan of Mahendra Singh Dhoni
अपने कमरे में धोनी के फैन सुबोध
सुबोध कहते हैं कि आंख खुलते ही वह अपने भगवान के दर्शन करना चाहते हैं. इसीलिए पूरे रूम को उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के कटआउट से सजा कर रखा है. सुबोध के जूनियर क्रिकेटर भी महेंद्र सिंह धोनी के प्रति इस पागलपन के संबंध में कहते हैं कि सुबोध का यह दीवानापन आज का नही हैं बल्कि एक लंबे समय से सुबोध माही के पीछे दीवाना हैं. आज सुबोध बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देते हैं. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस के बगल में ही एक ट्रेनिंग सेंटर खोला है. उनका कहना है कि माही उनके सेंटर में आए या ना आये. लेकिन उनके घर के बगल में होने से बच्चों को उनकी ब्लेसिंग्स मिलती रहेगी.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.