झारखंड

jharkhand

महीनों बाद रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, 14 दिनों तक रहेंगे होम क्वॉरेंटाइन

By

Published : Jun 11, 2020, 3:10 PM IST

Updated : Jun 11, 2020, 4:41 PM IST

कई महीने बाद झारखंड कोटे से आदिवासी मामले के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रांची पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहना है. अनलॉक-1.0 का पालन करना है.

central minister Arjun Munda arrives in Ranchi from Delhi, Arjun Munda  stuck during lockdown in Delhi, Arjun Munda reached in Birsa Munda Airport, दिल्ली से रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, लॉकडाउन में दिल्ली में फंसे थे अर्जुन मुंडा, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अर्जुन मुंडा का अभिनंदन
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

रांची: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा इंडिगो की विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. वैश्विक महामारी कोरोना में अनलॉक-1.0 की वजह से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पिछले 2 महीनों तक दिल्ली में ही फंसे हुए थे. ऐसे में गुरुवार को वे रांची पहुंचे हैं, जहां लोगों ने उनका अभिनंदन किया.

देखें पूरी खबर
संसद सत्र के दौरान से ही रांची से दिल्ली गए थेरांची एयरपोर्ट पर पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि अब 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहना है. अनलॉक-1.0 का पालन करना है. सभी को स्वस्थ रखना है. अर्जुन मुंडा झारखंड कोटे से आदिवासी मामले के केंद्रीय मंत्री हैं और देशव्यापी अनलॉक-1.0 की वजह से वे दिल्ली में ही फंस गए थे. ऐसे में उन्होंने देश और राज्य को स्वस्थ रहने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि पूरा देश एक संकट के दौर से गुजर रहा है.

ये भी पढ़ें-SPECIAL: कोरोना काल में रिसेट हो रहा पर्यावरण, बायोमेडिकल वेस्ट से संक्रमण का डबल अटैक


14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन पर रहेंगे
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा संसद सत्र के दौरान ही रांची से दिल्ली गए थे. वहीं कोरोना वायरस के कारण उस वक्त लॉकडाउन लग गया, जिसका नाम अभी अनलॉक-1.0 है, तो अर्जुन मुंडा वहीं फंस गए. हालांकि अब वे लगभग तीन महीने के बाद झारखंड लौट आए हैं, तो निश्चित तौर पर सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन पर रहेंगे.

Last Updated :Jun 11, 2020, 4:41 PM IST

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details