झारखंड

jharkhand

करमा महोत्सव: DJ की धुन पर जमकर थिरकीं झरिया विधायक, देखें वीडियो

By

Published : Aug 29, 2020, 8:49 PM IST

झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह डुमरी में आयोजित करमा महोत्सव में शामिल हुईं. इस दौरान वे डीजे की धुन पर खोरठा गीतों जमकर थिरकती नजर आईं. उन्होंने सभी को करमा पर्व की शुभकामनाएं दी.

Karma Mahotsav dhanbad, Jharia MLA Purnima Singh danced on Karma festival dhanbad, Karma Mahotsav 2020, karam parv jharkhand, करमा महोत्सव पर झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह ने किया डांस, कर्मा महोत्सव 2020, करम पर्व झारखंड
करमा महोत्सव में विधायक पूर्णिमा सिंह

धनबाद: प्राकृतिक और आस्था भाई बहनों का पर्व करमा पूरे कोयलांचल में धूमधाम से मनाया जा रहा है. डुमरी में भी करमा पर्व पर खास आकर्षण देखने को मिला.

करमा महोत्सव में विधायक पूर्णिमा सिंह

डीजे की धुन पर थिरकती नजर आईं विधायक

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह डुमरी में आयोजित करमा महोत्सव में शामिल हुईं. महोत्सव के दौरान बहनों ने उन्हें अपनी टोली में शामिल कर लिया. इस दौरान विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह डीजे की धुन पर खोरठा गीतों जमकर थिरकती नजर आईं.

ये भी पढ़ें-भाई की रक्षा के लिए बहनें करती हैं करमा की पूजा, अनोखी है कहानी


'काफी अच्छा महसूस हुआ'
विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि कोरोना के कारण किसी भी त्योहार में लोगों की खुशी देखने को नहीं मिली. यहां आकर काफी अच्छा महसूस हुआ है. साथ ही विधायक ने सभी को करमा पर्व की शुभकामनाएं दी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details