हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

हिमाचल में ठंड को जोर जारी, 3 जिलों में -1 तो 4 जिलों में 2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

By

Published : Jan 6, 2023, 6:50 AM IST

हिमाचल में आज तो मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड और धुंध लोगों को परेशान करेगी.वहीं, कल यानी 7 जनवरी से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा और उच्च व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी होगी. वहीं, गुरुवार रात को प्रदेश के 12 जिलों में 3 में -1 तो 4 जिलों में न्यूनतम तापमान 2 ड्रिगी सेल्सियस तक पहुंच गया. (Himachal Weather Update)

हिमाचल में ठंड को जोर जारी
हिमाचल में ठंड को जोर जारी

शिमला:हिमाचल प्रदेश में आज भी ठंड और धुंध का जोर रहेगा. पूरे प्रदेश में लोगों को ठंड से बचाव के लिए या तो घरों में दुबकना पड़ रहा है, या फिर अलाव या ज्यादा गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. (Himachal Weather Update) (Clear weather in Himachal till January 6 2023)

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
शिमला 13°C 2°C
सोलन 18°C 2°C
हमीरपुर 18°C 2°C
मंडी 19°C -1°C
बिलासपुर 18°C 3°C
ऊना 19°C 1°C
कांगड़ा 21°C 4°C
सिरमौर 19°C 7°C
कुल्लू 18°C -1°C
चंबा 19°C 2°C
किन्नौर 8°C -5 0.°C
लाहौल-स्पीति 2.0°C -7.0°C

अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान कांगड़ा में 21डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, लाहौल स्पीति में न्यूनतम तापमान -7.0°C डिग्री सेल्सियस तक रहा. इसके अलावा कुल्लू, ,ऊना और मंडी में -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चंबा में कल के मुकाबले तापमान में गिरावट आई. चंबा में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. पिछले कल यह 2 डिग्री सेल्सियसथा. किन्नौर में -5 न्यूनतम तापमान रहा. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शिमला, सोलन, चंबा सहित हमीरपुर में 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया.(Weather Update Himachal) (Snowfall in Himachal)

अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बरसात की संभावना बनी हुई है. वहीं, राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में शीतलहर स्थिति जारी रह सकती है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब , हरियाणा और मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कुछ जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की बात मौसम विभाग ने कही है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम राजस्थान ,उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश की कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहेगा.(India Weather Forecast)

ABOUT THE AUTHOR

...view details