हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

आपदा का जायदा लेने आज हिमाचल आएंगी Priyanka Gandhi Vadra, सीएम सुक्खू भी रहेंगे साथ

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : Sep 11, 2023, 5:12 PM IST

Updated : Sep 12, 2023, 9:01 AM IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल आएंगी. (Priyanka Gandhi Vadra News) (Priyanka Gandhi In Himachal).

Priyanka Gandhi Vadra
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में जुलाई महीने में आई बाढ़ के चलते जहां केंद्र सरकार के नेताओं के द्वारा भी हिमाचल प्रदेश का दौरा किया गया. वहीं, अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी प्रदेश का दौरा करने के लिए यहां पर आ रही हैं. आज राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश का दौरा करेगी. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह भी मौजूद रहेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के साथ चंडीगढ़ हवाई अड्डा से भुंतर हवाई अड्डा पहुंचेगी. यहां से वाहन के माध्यम से प्रियंका गांधी कुल्लू रामशिला, पतलीकूहल होते हुए मनाली का दौरा करेंगी. वहीं, ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान का भी प्रियंका गांधी के द्वारा निरीक्षण किया जाएगा. करीब 12:00 बजे मनाली के सासे हेलीपैड से प्रियंका गांधी जिला मंडी की ओर रवाना हो जाएंगी और शाम तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के साथ निरीक्षण भी किया जाएगा. आज शाम प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा में अपने घर पर रुकेंगी. बुधवार को वह शिमला में भी आपदा प्रभावितों से बातचीत कर सकती हैं. हालांकि उनका बुधवार का कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर नहीं आया है.

गौर रहे कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया गया था. वहीं बीते दिनों ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के द्वारा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ में मुलाकात की गई थी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने नरेंद्र मोदी प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा राज्य घोषित करने का आग्रह किया है. इसके अलावा प्रदेश सरकार को विशेष पैकेज देने की भी मांग रखी गई है.

ये भी पढ़ें-आपदा प्रभावित परिवारों को मकान का किराया देंगे, हिमाचल सरकार ने लिया फैसला, निर्देश जारी

Last Updated :Sep 12, 2023, 9:01 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details