हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

CM Sukhu Kangra Tour: धर्मगुरु दलाई लामा के 88वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे सीएम सुक्खू

By

Published : Jul 5, 2023, 7:44 PM IST

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू 6 जून को धर्मशाला स्थित मैक्लोडगंज में पहुंचेंगे और तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा के 88वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे. इसके बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मगुरु दलाई लामा का आशीर्वाद प्राप्त कर नादौन के लिए रवाना होंगे.

CM Sukhu on Kangra tour on June 6.
6 जून को कांगड़ा दौरे पर सीएम सुक्खू.

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कल 6 जून को चंडीगढ़ से धर्मशाला स्थित मैक्लोडगंज में पहुंचेंगे. मैक्लोडगंज पहुंचने पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा के 88वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला कल सुबह 7:50 पर हिमाचल भवन चंडीगढ़ से निकलकर चंडीगढ़ हवाई अड्डे के लिए रवाना हो जाएगा.

6 जून को कांगड़ा दौरे पर सीएम सुक्खू: इसके बाद करीब 8:15 पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. जिसके बाद करीब 8:45 पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का हैलीकॉप्टर कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेगा. सुबह 9:45 पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का हैलीकॉप्टर कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर उतरेगा. 9:50 पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा हवाई अड्डे से प्रस्थान करेंगे. जिला कांगड़ा में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का जोरदार स्वागत किया जाएगा.

धर्मगुरू दलाई लामा से मुलाकात करेंगे सीएम सुक्खू: इसके उपरांत सीएम सुखविंदर सिंह सूक्खु का काफिला धर्मशाला के मैक्लोडगंज के लिए रवाना हो जाएगा. सुबह करीब 10:20 पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू तिब्बतियों के धर्म गुरु दलाई लामा के मंदिर पहुंचेंगे. यहा पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मगुरु दलाई लामा के 88वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे. इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात भी करेंगे और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे. इसके बाद करीब 11:45 पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला मैक्लोडगंज से निकल कर सीएम के गृह क्षेत्र नादौन के लिए रवाना हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:CM Sukhu Hamirpur Tour: 6 जुलाई से सीएम सुक्खू का हमीरपुर दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

ABOUT THE AUTHOR

...view details