शिमला: उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. देश के कई राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी बढ़ सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश (alert for rain) की संभावना है.
अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश संभव है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में आगामी 5 दिन मौसम खराब बना रहेगा. मौसम विभाग (Himachal weather update) ने भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना (snowfall in shimla) जताई है. मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट (yellow alert for snowfall in hp) जारी किया है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 11°C | 6°C |
सोलन | 21°C | 3°C |
हमीरपुर | 20°C | 6°C |
मंडी | 18°C | 10°C |
बिलासपुर | 21°C | 10°C |
ऊना | 23°C | 7°C |
कांगड़ा | 19°C | 8°C |
सिरमौर | 18°C | 8°C |
कुल्लू | 17°C | 6°C |
चंबा | 17°C | 7°C |
किन्नौर | 4°C | -2°C |
लाहौल-स्पीति | 3°C | -5°C |