शिमला: (India Weather Forecast) देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिल गई (Monsoon in india) है. देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश अभी भी जारी है. बीते दिनों भी कई राज्यों में जमकर बारिश हुई. जबकि आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं. हालांकि इस बार मानसून पिछले साल के मुकाबले देरी से आया था. ऐसे में इस बार मानसून देरी से ही जाएगा.
हिमाचल में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, 29 तक मौसम खराब
India Weather Forecast देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश जारी है. बीते दिनों कई राज्यों में जमकर बारिश हुई, जबकि आज भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं , हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश होगी. मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक मौसम खराब रहने की बात कही है.
हिमाचल में आज भी बारिश
मौसम विभाग ने आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में आज भी ((rain alert in himachal) बारिश होगी. मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक मौसम खराब रहने की बात कही है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 22°C | 16°C |
सोलन | 29°C | 21°C |
हमीरपुर | 30°C | 22°C |
मंडी | 31°C | 19°C |
बिलासपुर | 32°C | 25°C |
ऊना | 32°C | 25°C |
कांगड़ा | 32°C | 23°C |
सिरमौर | 28°C | 22°C |
कुल्लू | 31°C | 18°C |
चंबा | 33°C | 21°C |
किन्नौर | 25°C | 12°C |
लाहौल-स्पीति | 25°C | 11°C |
अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान (weather forecast of himachal) की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान चंबा में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.