हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ढालपुर में जन्मदिन के बहाने हुआ शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह के जन्मदिन पर उमड़े हजारों लोग

By

Published : Jun 24, 2022, 1:03 PM IST

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में एक निजी होटल में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह ने जहां वीरवार को अपना 60 वां जन्मदिन (Himachal State BJP Vice President Ram Singh) मनाया, वहीं इस जन्मदिन में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ ने यह साबित कर दिया कि रामसिंह अभी भी जमीनी स्तर से जुड़े हुए नेता है और हजारों लोगों का आशीर्वाद भी उनके साथ है. पढ़ें पूरी खबर...

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह

कुल्लू:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में एक निजी होटल में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह ने जहां वीरवार को अपना 60 वां जन्मदिन (Himachal State BJP Vice President Ram Singh) मनाया, वहीं इस जन्मदिन में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ ने यह साबित कर दिया कि रामसिंह अभी भी जमीनी स्तर से जुड़े हुए नेता है और हजारों लोगों का आशीर्वाद भी उनके साथ है. वीरवार को ढालपुर में ढोल नगाड़ों की थाप पर हजारों लोग होटल पहुंचे और वहां पर उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को अपना आशीर्वाद दिया. इतना ही नहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और कुल्लू सदर के कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर ने भी राम सिंह को जन्मदिवस की बधाई दी.

कुल्लू में इस जन्मदिन को शक्ति प्रदर्शन के साथ भी जोड़ा जा रहा है और हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ का फायदा आने वाले विधानसभा चुनाव में राम सिंह को हो सकता है. वहीं जन्मदिवस पर आई भीड़ ने भी यह कहा कि अगर विधानसभा चुनावों में भाजपा संगठन राम सिंह को टिकट देता है, तो जनता उसे विधायक बना कर ही छोड़ेंगे. ऐसे में जन्मदिन के बहाने पर उमड़ी भीड़ आने वाले विधानसभा चुनाव में राम सिंह के लिए काफी सकारात्मक साबित हो सकती है.

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष राम सिंह ने साल 2012 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था. उस समय कांग्रेस की ओर से सुंदर सिंह को टिकट मिला था और महेश्वर सिंह ने हिलोपा के टिकट पर चुनाव जीत लिया था. उसके बाद साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राम सिंह को दरकिनार करते हुए महेश्वर सिंह को टिकट दिया था. लेकिन 2017 के चुनावों में कांग्रेस ने यहां से बाजी मारी थी. ऐसे में केंद्रीय भाजपा संगठन ने भी साल 2022 के विधानसभा चुनाव (Himachal assembly election 2022) में स्पष्ट किया है कि कई विधायकों व मंत्रियों के टिकट काटे जाएंगे. जन्मदिन के बहाने उमड़ी भीड़ को लेकर अब कुल्लू में राजनीतिक दलों में भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं.

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष राम सिंह की गिनती पीएम मोदी के करीबी लोगों में की जाती हैं. जब पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी थे, तो उस दौरान उनका अधिकतर समय कुल्लू के अखाड़ा बाजार में ही गुजरता था. उस समय भाजपा नेता राम सिंह और पीएम मोदी ने कई बार कुल्लू के ग्रामीण इलाकों का दौरा किया और भगवान बिजली महादेव के दर्शन को भी वे कई बार इकट्ठे ही जाते थे. ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनावों में कुल्लू विधानसभा से भाजपा का टिकट देने पर केंद्र भाजपा संगठन राम सिंह के नाम पर भी विचार कर सकता है.

ये भी पढ़ें:मनाली के होटल में फायरिंग, पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारने के बाद पति ने की खुदकुशी

ABOUT THE AUTHOR

...view details