हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

प्रतिभा सिंह गुड़िया बयान मामला: धर्मशाला में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, Pratibha Singh से माफी मांगने की मांग

By

Published : Jul 2, 2022, 11:56 AM IST

Updated : Jul 2, 2022, 12:12 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के गुड़िया मामले को लेकर दिए बयान पर भाजपा लगातार मुखर है. धर्मशाला में भाजपा महिला मोर्चा ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन (Demonstration of BJP Mahila Morcha) किया. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने प्रतिभा सिंह से माफी मांगने की मांग की.

कांग्रेस
कांग्रेस

धर्मशाला:भाजपा महिला मोर्चा ने गुड़िया मामले को छोटा मामला बताने पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के खिलाफ डीसी कार्यालय बाहर धरना प्रदर्शन कर विरोध (Demonstration of BJP Mahila Morcha ) जताया. भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद सहित बड़ी संख्या में इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रही.

महिला होकर हिमाचल का अपमान:रश्मिधर सूद ने कहा कि यह शर्म की बात है कि प्रतिभा सिंह ने गुड़िया मामले को छोटा मामला बताया. एक महिला होने के नाते उन्होंने हिमाचल की महिलाओं का अपमान किया है.उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने अपने विचार प्रकट किए जो निंदनीय है.

पीड़ित परिवारों के जख्मों को कुरेदा:रश्मिधर सूद ने कहा कि जिस बच्ची के साथ यह सब हुआ उसके परिवार के जख्मों को वापस कुरेदा गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अपने शब्दों को वापस लेना चाहिए और नारी समाज से माफी मांगना होगी.

विक्रमादित्य कर रहे बचाव:रश्मिधर सूद ने कहा प्रतिभा सिंह के विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह उनका बचाव गलत बात करकर कर रहे है. विक्रमादित्य इस मामले में मीडिया पर वीडियो से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रहे. उन्होंने कहा कि अगर प्रतिभा सिंह ने माफी नहीं मांगी तो आंदोलन को तेज किया जाएगा. बता दें कि विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा महिला नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा था कि प्रदेश में जयराम सरकार में 1500 बलात्कार हुए. भाजपा महिला नेताओं ने तब तांडव क्यों नहीं मचाया.

ये भी पढ़ें :विक्रमादित्य का भाजपा महिला नेताओं पर निशाना, कहा- प्रदेश में 1500 बलात्कार हुए तांडव क्यों नहीं किया

Last Updated :Jul 2, 2022, 12:12 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details