हरियाणा

haryana

बराला के क्षेत्र में हार रही BJP, इसलिए की गई EVM से छेड़छाड़ की कोशिश- तंवर

By

Published : May 21, 2019, 10:51 PM IST

बूथ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने पहुंचे अशोक तंवर ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. साथ ही कांग्रेस की जीत का दावा भी किया.

बराला के क्षेत्र से हार रही BJP, इसलिए की गई EVM से छेड़छाड़ की कोशिश-तंवर

फतेहाबाद: हरियाणा कांग्रेस की ओर से बूथ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने शिरकत की. मीडिया से बात करते हुए अशोक तंवर ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

बीजेपी पर अशोक तंवर का निशाना

तंवर ने बराला पर साधा निशाना
फतेहाबाद में EVM गड़बड़ी के लग रहे आरोपों पर अशोक तंवर ने कहा कि गड़बड़ी की कोशिश की गई है ये सभी को पता है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पर निशाना साधते हुए तंवर ने सवाल किया कि क्यों टोहाना विधानसभा क्षेत्र में EVM के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई? क्या बीजेपी सुभाष बराला के क्षेत्र से बुरी तरह से हार रही है. इसलिए EVM से छेड़छाड़ की कोशिश की गई.

'10 बेस्ट कार्यकर्ता जाएंगे विदेश टूर पर'
अशोक तंवर ने जीत का दावा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की वजह से इस बार कांग्रेस की सरकार बन रही है और 10 बेस्ट कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की ओर से विदेश टूर के लिए भेजा जाएगा.

Intro:बुथ कार्यकर्ता धन्यवाद बैठक में बोले तंवर - दस बेस्ट कार्यकर्ता को भेजा जाएगा विदेशी टूर पर। फतेहाबाद स्टार्ग रूप में गडबडी तार जुडे है टोहाना से, क्या बुथ पर हार रहे है सुभाष बराला उठाया सवाल, गुनगुनाया गाना -खाली डिब्बा ....। विधानसभा चुनाव की तैयारी पर बोले तंवर -साथी मजबुती से तैयारी करे। संगठन निमार्ण पर कहा कि कई हजार पदाधिकारी हमारे काम कर रहे 200 लोग कौन है जिन्होनें बनने नहीं दिया वही जवाब दे। जीत का जश्न को लेकर तैयारी पुरी है जनता बढिया फैसला देगी जिससे देश बचेगा। मतदान के बाद फार्म 17 सी क्यो नहीं दिया चुनाव अधिकारियों ने। Body:सिरसा लोकसभा चुनाव के बाद पुरे लोकसभा में बुथ के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करते हुए कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष अशोक तंवर टोहाना पहुचे यहां पहुच कर उनहोनें कार्यकताओ बुथ कार्यकताओं की बैठक को संबोधित करते हुए सभी का धन्यवाद किया । उन्होनें कहा कि पहले 10 बेस्ट कार्यकर्ताओं को विदेशी दौरे पर भेजा जाएगा। वही फतेहाबाद में स्टार्ग रूम में गडबडी पर भी अपनी बात रखते हुए इसके तार टोहाना से जुडे बताए उन्होनें तहसील कार्यलय से आए फोन का जिक्र भ्भी पत्रकार वार्ता में किया। वही यह सवाल पुछे जाने पर कि इसके बारे में जिला उपायुक्त अपना ब्यान दे चुके है के जवाब में खाली डिब्बा गााना गुनगुनाते हुए भाजपा को खाली डिब्बा बता दिया। अशोक तंवर का कहना था कि भाजपा प्रदेशअध्यक्ष अपने क्षेत्र में हार रहे है। शायद उन्हें हार का डर सता रहे है इसलिए वो कुछ हरकत कर रहे है। जीत की तैयारी पर कहा कि उनके 50 कार्यकर्ताओं ने सवामणी लगा रही है वही विभिन्न धर्म को मानने वालों ने अपने आस्था के मुताबिक कार्य किया गया है। उन्होने संगठन निमार्ण पर फिर से पार्टी के भीतर निशाना साधते हुए कहा कि उनके हजारों पदाधिकारी कार्य में जुटे रहे ऐसे कौन से 200 लोग थे जिन्होनें सगठन नहीं बनने दिया संगठन निर्माण का सवाल उनसे पुछा जाना चाहिए। उनहोनें चुनाव अधिकारियों द्वारा मतदान के बाद बुथ कार्यकर्ताओं को फार्म 17 न देने पर भी संदेश प्रकट किया। इस दौरान अशोक तंवर ने जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता बढिया फैसला देकर देश को बचाने का कार्य करेगी। Conclusion:टोहाना हरियाणा से नवल ङ्क्षसह की रिपेार्ट
9729699115
babanaval@gmail.com
बाईट 002 - अशोक तंवर
बाईट 003 - अशोक तंवर
विजुवल 001 - बुथ कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए।

ABOUT THE AUTHOR

...view details