हरियाणा

haryana

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारी व जवान होंगे पुलिस पदक से सम्मानित, उदय राज सिंह तंवर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

By

Published : Aug 14, 2023, 2:42 PM IST

77 वें स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के दो अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा जबकि 10 अन्य पुलिस अधिकारियों को भी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा.

Etv Bharat
Etv Bharat

चंडीगढ़ःस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारियों और जवानों का विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (PPMDS) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (PMMS) से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इन मेडलों की घोषणा की गई है.
इन्हे मिलेगा पुलिस पदकः हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस के दो अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक, जबकि 10 अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है. उप पुलिस अधीक्षक सीआईडी उदय राज सिंह तंवर और लेडी सब-इंस्पेक्टर जनक कुमारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है.

सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मेडलः इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में राहुल देव डीएसपी झज्जर, वीरेंद्र सिंह पुलिस उपायुक्त सोनीपत, नवीन कुमार सहायक उप निरीक्षक हिसार, राजबाला महिला उप निरीक्षक गुरुग्राम, रामपाल निरीक्षक यमुनानगर, सुनील कुमार उप निरीक्षक कमांडो नेवल करनाल, सुरेंद्र प्रताप हेड कांस्टेबल राज्य अपराध शाखा पंचकुला, वीरेंद्र कुमार एएसआई पंचकुला, युद्धवीर सिंह सब इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम और जोगिंदर सिंह एएसआई रोहतक शामिल हैं.

डीजीपी प्रशांत अग्रवाल ने दी बधाईः हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह समस्त पुलिस बल के लिए बहुत की गौरव व सम्मान का क्षण है. डीजीपी ने कहा कि हमारे पुलिस अधिकारियों की बहादुरी, प्रतिबद्धता व अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों व जवानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details