हरियाणा

haryana

गणतंत्र दिवस पर लोक कलाकार कर्मबीर फौजी ने ईटीवी भारत हरियाणा के जरिए देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी

By

Published : Jan 26, 2021, 6:45 AM IST

आज 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणवी लोक गायक कर्मबीर फौजी ने शानदार गीतों और रागणियों को जरिए देशभक्ति का संदेश दिया.

haryanvi-folk-artist-karmabir-fauji-performed-patriotic-songs-on-republic-day
कर्मबीर फौजी ने ईटीवी भारत हरियाणा के जरिए देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी

चंडीगढ़:गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणवी लोक कलाकार कर्मबीर फौजी और उनकी टीम ने ईटीवी भारत हरियाणा के जरिए देशभक्ती गीतों की प्रस्तुति दी. कर्मबीर फौजी ने हरियाणवी रागणी के जरिए आजादी के परवाने शहीद-ए-आजम भगत सिंह और उनके साथियों को याद किया. वहीं देश के दुश्मनों को अपने गीतों के जरिए ये संदेश दिया कि हमसे अब वो टकराने की कोशिश ना करें, हमारे देश के वीर उनके इरादों को तहस-नहस करने का हौसला रखते हैं.

लोक कलाकार कर्मबीर फौजी ने ईटीवी भारत हरियाणा के जरिए देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी

कौन हैं कर्मबीर फौजी?

कर्मबीर फौजी एक रिटायर्ड फौजी हैं. फौज से रिटायर्ड होने के बाद कर्मबीर फौजी ने हरियाणवी म्यूजिक को दर्जनों हिट गाने दिए हैं. हाल ही में फौजी कर्मबीर और उषा जांगड़ा का 'बाँध बिस्तरा चलया फौज मै ...' गाना काफी हिट रहा है. इसके अलवा फौजी अपने गानों के जरिए हरियाणवी संस्कृति और ग्रामीण परिवेश को भी बखूबी बयां करेन का हुनर रखते हैं.

ये भी पढ़ें-ट्रैक्टर परेड की तैयारियों के बीच पुलिस और किसानों के बीच हाथापाई

ABOUT THE AUTHOR

...view details